
'गाजा में किन देशों के सैनिक कदम रखेंगे, ये हम तय करेंगे..', नेतन्याहू ने अमेरिका के सामने खींची लकीर
AajTak
अमेरिका की मध्यस्थता से 10 अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू हुआ था. ट्रंप की 20 सूत्रीय योजना के तहत यह सीजफायर लागू हुआ था.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इजरायल यह तय करेगा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के तहत गाजा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बलों में किन-किन देशों के सैनिकों को अनुमति दी जाएगी.
नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट को बताया कि हमारी सुरक्षा हमारे हाथों में हैं. यह इजरायल तय करेगा कि कौन से अंतरराष्ट्रीय बल हमारे लिए अस्वीकार्य हैं. उन्होंने हालांकि कहा कि अमेरिका, इजरायल के रुख का समर्थन करता है. लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से अरब या अन्य मुल्क अपने सैनिकों को भेजने के लिए प्रतिबद्ध होंगे. वहीं, ट्रंप सरकार ने अमेरिकी सैनिकों को भेजने से इनकार किया है. कहा जा रहा है कि इस अतंरराष्ट्रीय बल में मिस्र, इंडोनेशिया और खाड़ी अरब देशों के सैनिक शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि इजरायल गाजा के सभी प्रवेश मार्गों पर नियंत्रण रखता है, जिसे उसने हमास के खिलाफ युद्ध के दौरान सात अक्टूबर, 2023 को हुए सीमा पार हमले के बाद से घेर रखा है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने गाजा में युद्ध के दौरान इज़रायल-तुर्की संबंधों में आई खटास के बाद, गाजा बल में तुर्की की किसी भी भूमिका का विरोध किया है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने गाजा में इजरायल के हवाई और जमीनी अभियान की आलोचना की है.
नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा नीतियों में स्वतंत्र है और इस विचार को खारिज किया कि अमेरिका उसकी नीतियों को नियंत्रित करता है. उन्होंने इजरायल और अमेरिका के बीच संबंधों को साझेदारी के रूप में वर्णित किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









