
गाजा में कहर बरपा रही है इजरायली सेना, लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर भी मिसाइल अटैक
AajTak
Israel-Hamas War: इजरायल अपने दुश्मनों पर चौतरफा हमले कर रहा है. एक तरफ लेबनान तो दूसरी तरफ दक्षिणी और उत्तरी गाजा में आईडीएफ के सैनिक हवा और जमीन से दोतरफा वार कर रहे हैं. इतना ही नहीं इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा में और अधिक सैनिक भेजने की भी बात कही है.
संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर अमेरिका तक, चौतरफा दबाव दिए जाने के बावजूद इजरायल के जंग को लेकर अपने इरादे मजबूत हैं. वो किसी भी सूरत में हमास को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा है. लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने को मिसाइल अटैक में तबाह करने की तस्वीरें जारी करके आईडीएफ ने साफ कर दिया है कि वो अपने दुश्मनों को हर मोर्चे से तबाह करने के ऑपरेशन से पीछे नहीं हटेगा. चाहे उसे किसी भी दिशा में हमला करना हो.
इसके अलावा दक्षिणी और उत्तरी गाजा में भी इजरायल सेना कहर बरपा रही है. दक्षिणी गाजा में इजरायली टैंकों की लंबी खेप नजर आई, जो वहां हमास के आतंकियों को निशाना बनाने का दावा कर रही है. इजरायली कार्रवाई की वजह से वहां राहत पहुंचाने जाने वाले ट्रकों की एंट्री भी रूक गई है. पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से दक्षिणी गाजा की दोनों सीमाओं से राहत की कोई खेप नहीं आई है, क्योंकि यहां आईडीएफ भीषण हमले कर रहा है.
उत्तरी गाजा के जबालिया में भी इजरायली सैनिक टैंकों और खतरनाक हथियारों के साथ जमीनी कार्रवाई कर रहे हैं. यहां सैनिकों को एक-एक घरों को खंगालते हुए देखा गया. उधर इजरायली रक्षामंत्री ने भी राफा में और अधिक सैनिक भेजने की बात कही है. इससे साफ है कि इजरायल ज्यादा से ज्यादा सैनिकों को जंग के मैदान में उतारकर युद्ध को जल्द से जल्द मुकाम तक पहुंचाना चाहता है. क्योंकि 7 महीने से जारी इस जंग का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है.
गाजा के जबालिया से तीन बंधकों के शव मिले
गाजा के जबालिया से तीन बंधकों के शव मिले हैं. इजरायली सेना का कहना है कि तीनों शव हमास के एक सुरंग से मिले है. जिन लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान शानी लूक, अमित बुस्किला और इट्ज़हाक के रूप में हुई है. इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि इन लोगों की सात अक्टूबर को ही हत्या कर दी गई थी. इसके बाद इन्हें गाजा ले जाया गया था. इनके शवों को जानबूझकर सुरंग में रखा गया था, ताकि इजरायल पर दबाव डाला जा सके.
इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, "भारी मन से मैं यह खबर साझा कर रहा हूं कि कल रात हमारी सेना नेशनि लौक, अमित बुस्किला और इट्ज़हाक गेलर्नटर के शवों को बरामद किया है. उन्हें 7 अक्टूबर को हमास नरसंहार के दौरान बंधक बना लिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी. हमने जो विश्वसनीय जानकारी एकत्र की है, जिसेक अनुसार तीनों की हत्या नोवा संगीत समारोह में भागते समय हमास द्वारा कर दी गई थी.''

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










