
गाजा में कंडोम बांटने के लिए 5 करोड़ डॉलर... बाइडेन के दिए फंड को एलॉन मस्क के DOGE ने रोका
AajTak
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि एलॉन मस्क की अगुवाई में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशियंसी (DOGE) और ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) को रिकॉर्ड्स खंगालने पर पता चला कि बाइडेन प्रशासन ने गाजा में कंडोम बांटने के लिए इतनी बड़ी धनराशि को मंजूरी दी थी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा पट्टी में कंडोम वितरण प्रोग्राम के तहत पांच करोड़ डॉलर के फंड को मंजूरी दी थी. लेकिन ट्रंप सरकार ने इस फैसले पर रोक लगा दी है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि एलॉन मस्क की अगुवाई में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशियंसी (DOGE) और ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) को रिकॉर्ड्स खंगालने पर पता चला कि बाइडेन प्रशासन ने गाजा में कंडोम बांटने के लिए इतनी बड़ी धनराशि को मंजूरी दी थी.
लेविट ने कहा कि DOGE और OMB को पता चला कि 3.7 करोड़ डॉलर विश्व स्वास्थ्य संगठन को जाने वाला था. OMB को भी पता चला कि करदाताओं के पांच करोड़ डॉलर गाजा में कंडोम बांटने में खर्च वाले थे. ये टैक्सपेयर्स के पैसे की बर्बादी है.
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि हमास गाजा में कंडोम का इस्तेमाल हथियारों के तौर पर कर रहा है. इन कंडोम में गुब्बारे की तरह गैस भरकर इन्हें इजरायल की तरफ छोड़ा जा रहा है.
व्हाइट हाउस के इस बयान के बाद एलॉन मस्क ने हमास के इस कारनामे की एक रिपोर्ट शेयर कर तंज कसते हुए कहा कि मुझे कोई समझाए कि सभी कंडोम मैगनम से ही क्यों ऑर्डर किए गए हैं. बता दें कि मैगनम एक्सट्रा लार्ज साइज कंडोम बेचने वाली कंपनी है. हालांकि पूर्ववर्ती बाइडेन सरकार में अधिकरी रहे एक शख्स ने इन खबरों को खारिज किया.
अब समझ लेते हैं कि DOGE क्या है? और ट्रंप के इस नए डिपार्टमेंट का नाम कहां से आया है? दरअसल डोजेकॉइन एक पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी है और इसे साल 2013 में बनाया गया था. Dogecoin को Billy Markus और Jackson Palmer ने साल 2013 में लॉन्च किया था. इसमें Shiba Inu dog की फोटो लगी है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









