
गाजा के खान यूनिस में इजरायली सेना का कहर... 17 फिलिस्तीनियों की मौत, मारा गया IDF का एक जवान
AajTak
गाजा सिटी के शेजैया इलाके में गुरुवार को लड़ाई के दौरान एक इजरायली सैनिक मारा गया. इसके बाद इजरायली सेना ने कहा कि हमास के खिलाफ उनकी नजदीकी लड़ाई जारी है. वे हमास का खात्मा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.
Israel-Hamas War Devastation: गाजा में इजरायल और हमास की जंग जारी है. गाजा सिटी के शेजैया इलाके में गुरुवार को लड़ाई के दौरान एक इजरायली सैनिक मारा गया. इसके बाद इजरायली सेना ने कहा कि हमास के खिलाफ उनकी नजदीकी लड़ाई जारी है. अब गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी हमले और सीमा पर सैन्य अभियानों में मरने वाले इजरायलियों की संख्या अब 325 हो गई है. जबकि इजरायली सेना के हमले में अब तक 38 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं. जिनमें महिलाओं और बच्चों की तादाद सबसे ज्यादा है.
सुरक्षित स्थान की तलाश आईडीएफ ने कहा कि सैनिक गाजा पट्टी के उत्तर, दक्षिण और केंद्र में हमास के बंदूकधारियों लड़ाकों से लड़ रहे है. जबकि गाजा के में रहने वाले आम नागरिकों का कहना है कि वे खान यूनिस को खाली करने का फरमान मिलने के बाद से ही सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं.
सैन्य अभियानों में अब तक मारे गए 325 इजरायली आईडीएफ ने गुरुवार को मारे गए सैनिक की पहचान 20 साल के मिमरान के तौर पर की है. वह नेस जियोना के पैराट्रूपर्स ब्रिगेड की 101वीं बटालियन का स्टाफ सार्जेंट था. उसकी मौत के साथ ही गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी हमले और पट्टी के साथ सीमा पर सैन्य अभियानों में इजरायल के मरने वालों की संख्या अब 325 हो गई है.
हिजबुल्लाह के हमले में एक सैनिक की मौत इसके अलावा, मध्य गाजा में एलेक्जेंड्रोनी ब्रिगेड का एक रिजर्विस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे पहले गुरुवार को आईडीएफ ने उत्तरी गाजा में लड़ाई में एक दिन पहले दो आईडीएफ सैनिकों की मौत का ऐलान किया था. इसके अलावा गोलान हाइट्स पर हिजबुल्लाह के हमले में गुरुवार को एक सैनिक की मौत हो गई.
लेबनान बॉर्डर पर जारी है भारी बमबारी पिछले साल 7 अक्टबूर को इजरायल पर हुए हमास के हमले के बाद से ही लेबनान बॉर्डर पर भारी बमबारी का दौर जारी है. इजरायल की सेना जहां लेबनान के अंदर घुस कर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी कर रही है. वहीं जवाबी कार्रवाई के तहत हिजबुल्लाह भी रॉकेट की बारिश कर रहा है.
दीर अल-बलाह, खान यूनिस और वेस्ट बैंक पर हमला आपको बता दें कि इजरायली सेना के हमले में गाजा पूरी तरह तबाह हो चुका है. दीर अल-बलाह, खान यूनिस और वेस्ट बैंक में इजरायली सेना ने भीषण हवाई हमले किए हैं. इसमें करीब 17 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. मरने वालों में कई ऐसे लोग भी थे जो जान बचाने के लिए खास यूनिस से भाग कर दीर अल बलाह आए थे. जहां हुए हवाई हमले में 8 लोग मारे गए. इनमें चार बच्चे दो महिलाएं भी शामिल हैं. मारे गए ये सभी फिलिस्तीनी विस्थापित होकर खान यूनिस से भागकर यहां आए थे. वहीं, खान यूनिस शहर में हुए इजरायली हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









