
गाजा के अस्पताल में त्रासदी! ईंधन की कमी से इन्क्यूबेटर में 2 नवजात की मौत, अब हॉस्पिटल से बच्चों को बाहर निकालेगा इजरायल
AajTak
इजरायली सेना का दावा है कि उसने उत्तरी गाजा में हमास के कंट्रोल को खत्म कर दिया है. इजरायल ने अल-शिफा के उस अस्पताल से बच्चों को निकालने में मदद की पेशकश की है जहां ईंधन की कमी से इन्क्यूबेटर में 2 नवजात की मौत हो गई थी. शनिवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में पांच और इजरायली सैनिकों की मौत हो गई है.
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने कहा कि वह रविवार को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल से बच्चों को निकालने के लिए तैयार है. यह वहीं अस्पताल है जिसे लेकर फिलिस्तीनी अधिकारियों ने दावा किया कि जंग की बीच ईंधन खत्म होने के बाद वहां दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई और दर्जनों अन्य शिशुओं पर खतरा मंडरा रहा है. फिलीस्तीन के अधिकारियों के मुताबिक, ईंधन खत्म होने के बाद अल शिफा अस्पताल ने सेवाए सस्पेंड कर दी जिसकी वजह से इनक्यूबेटर में दो शिशुओं की मौत हो गई.
वहीं हमास ने दावा किया है कि उसने पिछले 48 घंटों के दौरान गाजा में 25 से अधिक वाहनों सहित 160 से अधिक इजरायली सैन्य ठिकानों को पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट कर दिया है. दूसरी तरफ इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि हमास ने उत्तरी गाजा पर नियंत्रण खो दिया है. शनिवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में पांच और इजरायली सैनिकों की मौत हो गई है. इज़रायली सेना ने कहा कि वहां उसका ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने के बाद से 46 लोग मारे गए हैं.
बंधकों की होगी रिहाई ?
इज़राइल के तीन प्रमुख टीवी समाचार चैनलों सूत्रों के हवाले से बताया हे कि गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के समझौते की दिशा में कुछ प्रगति हुई है. नेतन्याहू ने कहा कि वह किसी भी संभावित डील के विवरण पर चर्चा नहीं करेंगे. एन12 न्यूज के अनुसार 50 से 100 महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को लड़ाई में तीन से पांच दिनों के विराम के दौरान चरणों में रिहा किया जाएगा. रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइल अपनी जेलों से महिलाओं और नाबालिग फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा और गाजा में ईंधन देने पर विचार करेगा, जबकि समझौते के बाद लड़ाई फिर से शुरू करने का अधिकार सुरक्षित रखेगा.
नेतन्याहू का बयान
नेतन्याहू ने कहा, 'जब हमारे पास कहने के लिए कुछ ठोस होगा तो हम परिवारों को अपडेट करेंगे और इसे सरकार के सामने लाएंगे. तब तक मौन रहना ही बेहतर होगा.' तेल अवीव में, बंधकों के परिवारों के समर्थन में हजारों लोग एक रैली में शामिल हुए. गाजा के लोगों बताया कि हमास को खत्म करने के लिए युद्ध में उतरे इजरायली सैनिक गाजा शहर और उसके आसपास पूरी रात हमास के बंदूकधारियों के साथ संघर्ष करते रहे. यहीं गाजा का सबसे बड़ा अल शिफा अस्पताल स्थित है.

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.




