
गाजा की आबादी को दूसरे देश में शिफ्ट करने का मामला, ट्रंप के प्रस्ताव का अब फ्रांस ने किया विरोध
AajTak
फ्रांस ने गाजा के लोगों को जबरन दूसरे देशों में भेजने के प्रस्ताव के अमेरिकी प्रस्ताव का विरोध किया. इंडोनेशिया और स्पेन ने भी इस योजना को खारिज किया है. बीते दिनों राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने जॉर्डन और मिस्र से बात की है और गाजा के लोगों को वहां शिफ्ट करने पर चर्चा की. ट्रंप का प्रस्ताव ऐसे समय में आया जब नाजुक संघर्ष विराम के बीच फिलिस्तीन के लोग अपने घर को लौट रहे हैं.
फ्रांस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा के लोगों को मिस्र और जॉर्डन में शिफ्ट करने के सुझाव का कड़ा विरोध किया. फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि गाजा के लोगों का किसी भी तरह से जबरन विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब हाल ही में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई.
स्पेन ने भी अमेरिका की इस योजना की निंदा की थी. स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल आल्बार्स ने ब्रसेल्स में स्पष्ट रूप से कहा कि गाजा के लोग गाजा में ही रहने चाहिए. उन्होंने कहा कि गाजा फिलिस्तीनी राज्य का हिस्सा है और इसका शासन एक ही सरकार द्वारा किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि गाजा और वेस्ट बैंक को जल्द से जल्द एक राष्ट्रीय सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 1948 से अबतक 60 लाख लोगों ने छोड़ा गाजा, अब ट्रंप फिर करना चाहते हैं अरब देशों में ट्रांसफर, जानें ये कितनी बड़ी चुनौती
गाजा के लोगों को शिफ्ट करने वाले संभावित देश में इंडोनेशिया का भी नाम!
इंडोनेशिया का नाम उन संभावित स्थानों में लिया गया था, जहां गाजा की 20 लाख आबादी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया था. हालांकि, इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी इस संबंध में कोई जानकारी या योजना नहीं मिली है. इंडोनेशिया ने अपने बयान में दोहराया कि गाजा के नागरिकों को विस्थापित करने या उन्हें हटाने का कोई भी कोशिश अस्विकार्य है.
इंडोनेशिया ने यह भी कहा कि गाजा से लोगों को हटाने की ऐसी कोशिश सिर्फ अवैध इजरायली कब्जे को स्थायी बनाएंगे और उन रणनीतियों के अनुरूप होंगे जो फिलिस्तीनियों को गाजा से भगाने के लिए बनाई गई हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









