
गांधीनगर में चला बुलडोजर, साबरमती किनारे बने 700 अवैध निर्माण को किया जा रहा ध्वस्त
AajTak
गांधीनगर जिला प्रशासन ने साबरमती नदी के तटों पर फैले 700 से अधिक अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस डिमोलिशन ड्राइव में बुलडोजर से अवैध कॉलोनियों को तोड़ा जा रहा है, जिससे लगभग एक लाख वर्ग मीटर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त हो जाएगी.
गुजरात के गांधीनगर जिला प्रशासन ने साबरमती नदी के तटों पर फैले अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. गुरुवार सुबह से शुरू हुई इस डिमोलिशन ड्राइव में 700 से अधिक अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे लगभग एक लाख वर्ग मीटर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त हो जाएगी. ये कार्रवाई जीईबी, पेथापुर, चरेडी और अन्य क्षेत्रों में हो रही है. साथ ही डिमोलिशन ड्राइव के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इलाके में 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है.
जिला प्रशासन ने बताया कि प्रशासन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह से ही बुलडोजरों की मदद से कार्रवाई शुरू कर दी जो शुक्रवार तक चलेगी.
गांधीनगर एसपी ने बताया कि साबरमती नदी के तट पर सरकारी भूमि पर बने 700 से अधिक अवैध मकानों, कॉलोनियों और अन्य निर्माणों को चिन्हित किया गया था. इन क्षेत्रों को हाल ही में गांधीनगर नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया है, जहां गुरुवार सुबह 4 बजे कार्रवाई शुरू की गई थी.
अब तक 250 निर्माण ध्वस्त
उन्होंने आगे बताया कि पेथापुर में संजारी पार्क के सामने बसी एक पुरानी अवैध कॉलोनी विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जहां लोगों ने पक्के मकान बना लिए थे. अब तक इस अभियान में 250 अवैध निर्माण ध्वस्त हो चुके हैं, जबकि बाकी 450 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है.
साथ ही इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है. इसके अलावा नगर निगम और आरएनबी की ओर से 20 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिसमें 20 जेसीबी और 45 डंपर शामिल हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








