
गहलोत सरकार से मिले iPhone 13 पर बंटे BJP विधायक, विधानसभा अध्यक्ष से लगाई गुहार
AajTak
राजस्थान में विधायकों को मिले iPhone 13 को लेकर विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है. बीजेपी की तरफ से अपने विधायकों को फोन वापस करने का निर्देश जरूर दिया गया है, लेकिन पार्टी के ही कई नेता इस फैसले से खुश नहीं हैं.
राजस्थान में इस समय विधायकों को दिए गए iPhone 13 को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. बजट सत्र के दौरान जो iPhone 13 सभी विधायकों को दिए गए थे, उसको लेकर बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया. पार्टी की तरफ से अपने विधायकों से उस फोन को वापस देने की बात कर दी गई.
अब बीजेपी ने तो फरमान जारी कर दिया, लेकिन पार्टी के ही कुछ नेता इससे खुश नजर नहीं आए. कुछ विधायक तो ऐसे भी सामने आ गए जिन्होंने इस मुद्दे को लेकर सीधे विधानसभा अध्यक्ष से अपील कर दी. कहा गया कि आप हीं निर्देश दे तो हमें फ़ोन वापस मिल जाए. BJP विधायक नरपत सिंह राजवी ने तो यहां तक कह दिया कि हमने iPhone नहीं लौटाए क्योंकि यह फैसला विधायक दल की बैठक में नहीं हुआ था. हर बार बजट के बाद गिफ़्ट मिलता है, कोई नया तो मिला नहीं है जो लौटाने को बोल रहे हैं.
बीजेपी के ही दूसरे विधायक ने कहा कि फ़ोन लेकर घर गया तो भतीजे का बर्थडे था, उसे गिफ्ट में दे दिया. पार्टी ने कहा तो वापस नया ख़रीद कर जमा कराया. अब बीजेपी ने जरूर इस मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है, पार्टी के अंदर ही इसको लेकर लड़ाई भी दिख रही है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की तरफ से दो टूक जवाब सामने आया है.
उन्होंने बयान में कहा है कि मैं आदेश देता हूं कि जिन विधायकों ने iPhone 13 लौटाए हैं, वह वापस लें. जो आईफ़ोन विधायकों को विधायी कार्य करने के लिए दिया गया है जिससे जनता के काम हो सकें, उसे वापस लें और जनता का काम करें. विधानसभा अध्यक्ष की इस प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी फिर अपने फैसले पर विचार करने की बात कह रही है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.
वैसे जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 23 फरवरी को बजट पेश करने के बाद, सत्ता पक्ष एवं विपक्ष समेत 200 विधायकों को राज्य सरकार की तरफ से iPhone 13 गिफ्ट किया था. तब बीजेपी ने इसे लोकलुभावन कहते हुए सवाल खड़े किए थे, लेकिन उसके विधायकों ने आईफोन ले लिए थे. फिर बाद में पार्टी ने बैठक के बाद उन फोन को वापस करने का फैसला ले लिया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








