
गहरी खाई में गिरा टाटा सूमो, 3 लोगों की मौत... आठ की हालत गंभीर
AajTak
टिहरी में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी आठ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि गाड़ी पर कुल 11 लोग सवार थे. सभी गजा से चंबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए.
उत्तराखंड के टिहरी में रविवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जिले के गजा तहसील के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटना ग्रस्त हो गया. वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे. इनमें से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आठ लोग घायल बुरी तरह से घायल हो गए.
बताया जाता है कि एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इसके बाद स्थानीय लोग व पुलिस ने खाई से सभी लोगों को बाहर निकाला. घायलों में दो की हालत गंभीर थी. दोनों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया. वहीं अन्य घायलों को 108 की मदद से पीएचसी गजा पहुंचाया गया. इनमें से भी 3 लोगों को बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है.
गहरी खाई में जा गिरा टाटा सूमो बताया जाता है कि सभी लोग टाटा सूमो पर सवार होकर गजा से चंबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दुवाकोटि के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों सहित स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी घायलों और मृतकों को गहरी खाई से बाहर निकाला.
आठ लोग बुरी तरह से घायल रेस्क्यू से पूर्व दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक की अस्पताल में मौत हो गई. इस तरह दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई. 8 लोग अभी जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






