
गहराया रहस्य... प्रिंस विलियम की पत्नी केट Missing! दुनिया से क्या छिपा रहा ब्रिटिश शाही परिवार?
AajTak
Kate Middleton: रविवार को पैलेस ने ब्रिटेन में मदर्स डे के जश्न को लेकर एक तस्वीर जारी की, जिसमें 42 साल की वेल्स की प्रिंसेस केट कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही थीं.
ब्रिटिश शाही परिवार की बहू और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन को लेकर इस वक्त तरह तरह की अफवाह फैल रही हैं. किसी का कहना है कि वो लापता हो गई हैं. तो कोई कह रहा है कि लोगों से बहुत बड़ा सच छिपाया जा रहा है. इन अफवाहों के बीच जब केट दिखाई दीं, तो लोगों ने कहा कि ये असली केट नहीं हैं. बल्कि कोई और है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि केट इस तरह नहीं हंसती हैं. इसके बाद फिर तीनों बच्चों के साथ केट की तस्वीर सामने आई. मगर तब भी अफवाहें जस की तस रहीं. लोग कहने लगे कि ये तस्वीर एडिट की गई है.
ये तस्वीर केंसिंग्टन पैलेस ने जारी की थी. जिसे कई न्यूज एजेंसियों ने शेयर किया. इसमें केट मिडलटन अपने तीन बच्चों के साथ नजर आ रही थीं.
रविवार को पैलेस ने ब्रिटेन में मदर्स डे के जश्न को लेकर एक तस्वीर जारी की, जिसमें 42 साल की वेल्स की प्रिंसेस केट कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही थीं, जबकि उनके तीन बच्चे- प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस उनके साथ ही खड़े थे.
महल ने कहा कि तस्वीर 41 साल के प्रिंस विलियम ने इसी हफ्ते की शुरुआत में विंडसर में अपने निवास स्थान पर ली है. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर की प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों ने कहा कि इसे एडिट किया गया है या फिर AI की मदद से बनाया गया है.
लोगों की तरफ से ऐसी बातें कह जाने के जवाब में कई फोटो एजेंसियां आगे आईं. उन्होंने तस्वीर की जांच करने का फैसला लिया. एसोसिएटेड प्रेस ने बारीकी से निरीक्षण करने पर कहा कि 'ऐसा लगता है कि सोर्स ने तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है.'

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











