
गले में फंस गया बोतल का ढक्कन, ऐसे बची स्टूडेंट की जान!
AajTak
Viral Video: बोतल से अक्सर लोग पानी पीते हैं, लेकिन कई बार बोतल से पानी पीना मुसीबत भी बन जाता है. एक ऐसा ही केस हाल में सामने आया, जब एक स्टूडेंट कुछ पी रहा था...तभी उसके मुंह में बोतल का ढक्कन चला गया, फिर क्या हुआ?
सोशल मीडिया पर एक फुटेज वायरल हो रहा है, जहां एक स्टूडेंट चलती क्लास में बोतल के ढक्कन को निगल गया. लेकिन, शुक्र है कि ये सब क्लास में मौजूद टीचर ने देख लिया, जिसने Heimlich Maneuver प्रोसेस कर इस स्टूडेंट की जान बचा ली. ये प्रोसेस किसी भी शख्स के पीछे खड़े होकर किया जाता है, ताकि जो चीज किसी ने निगल ली है. उसको निकाल जा सके.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसे Goodnews Movement’s Instagram handle से शेयर किया गया है. जिसमें इस पूरी घटना को दिखाया गया है.
पूरी घटना कैसे घटी? तो ये आप जान लीजिए, वीडियो में दिख रहा है, जैसे ही ये स्टूडेंट पानी पीता है, उसे लगता है कि उसके मुंह में ढक्कन चला गया है.
वह भागा-भागा अपनी टीचर के पास जाता है और उन्हें इशारों में बताता है कि उसके मुंह में कुछ चला गया है. इसके बाद टीचर Heimlich Maneuver प्रोसेस कर इस स्टूडेंट की जान बचाने का काम करती है.
कहां का है ये मामला? जिस छात्र के साथ ये घटना घटी, उसका नाम रॉबर्ट है. रॉबर्ट ईस्ट ऑरेंज कम्युनिटी चार्टर स्कूल में थर्ड ग्रेड में पढ़ते हैं. ये स्कूल अमेरिका के न्यूजर्सी में हैं. रॉबर्ट ने जैसे ही बोतल से कुछ पिया, तभी उन्हें लगा कि कुछ अटक गया गया है.
फिर रॉबर्ट भागकर अपनी टीचर के पास चले जाते हैं. जिसके बाद टीचर बोतल का कैप बाहर निकाल देती हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












