
गला रेतकर हत्या, शव के टुकड़ों को पकाकर खाया... पति-पत्नी ने 2 महिलाओं से की रूह कंपाने वाली बर्बरता
AajTak
केरल के पथानामथिट्टा में दो महिलाओं की बलि देने के मामले में पुलिस ने कपल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया . महिलाओं की बलि इसलिए दी गई, ताकि घर में धन और संपत्ति आ जाए. पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की गई, इसके बाद उनके शरीर को टुकड़ों में काटा गया फिर शवों के साथ बर्बरता की गई.
केरल के पथानामथिट्टा में दो महिलाओं की बलि दे दी गई. महिलाओं की न सिर्फ गला रेतकर हत्या की गई, बल्कि दफनाने से पहले शवों के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया गया. इन्हें जो भी सुनेगा उसका दिल खौफ से भर जाएगा. पहले आरोपी कपल ने महिलाओं की गला रेतकर हत्या की. इसके बाद शवों को काटकर छोटे छोटे टुकड़े किए. खून को दीवारों और फर्श पर छिड़का गया. शवों के टुकड़ों को पकाकर खाया भी. आईए जानते हैं केरल में दो महिलाओं की बलि की पूरी कहानी?
क्या है मामला?
केरल के पथानामथिट्टा में चौंकाने वाला सामने आया था. यहां एक कपल ने दो महिलाओं की बलि दे दी. पुलिस ने इस मामले में भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीसरे आरोपी का नाम मोहम्मद शफी है. शफी के कहने पर ही आरोपी कपल ने महिलाओं की बलि दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की. इसके बाद उन्हें दफना दिया.
दरिंदगी की सारी हदें की पार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कपल ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की, इसके बाद उनके शरीर को टुकड़ों में काटा. महिलाओं के खून को घर की दीवारों और फर्श छिड़का गया, ताकि पाप खत्म हो जाएं और घर में धन और संपत्ति आ जाए. इतना ही नहीं कपल ने शव के टुकड़ों को पकाकर खाया भी. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला लैला ने पूछताछ में बताया कि उसने और उसके पति ने अनुष्ठान के नाम पर महिलाओं के खून को घर के अंदर और दीवारों पर छिड़का. इसके बाद महिलाओं के शवों को पकाया और आरोपी शफी के कहने पर उन्हें खाया भी. इतना ही नहीं आरोपियों ने इस दौरान काला जादू से जुड़ीं कई किताबें भी पढ़ीं. महिलाओं की हत्या करने से पहले कपल ने उन्हें बेड पर बांधा फिर उनके सिर पर मारा. इसके बाद दोनों का गला रेतकर हत्या कर दी.
कैसे खुला राज?

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










