
गलत प्लेटलेट्स चढ़ाने वाले प्रयागराज के हॉस्पिटल पर अभी नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने 6 हफ्ते के लिए लगाई रोक
AajTak
यूपी के प्रयागराज के ग्लोबल हॉस्पिटल में बीते दिनों एक मरीज को गलत प्लेटलेट्स चढ़ाने का मामला सामने आया था. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इस हॉस्पिटल की इमारत को गिराने का नोटिस जारी किया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस इमारत को गिराने पर रोक लगा दी है. दीपावली की छुट्टी में बैठी वेकेशन कोर्ट ने ये आदेश जारी किया है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खराब प्लेटलेट्स चढ़ाने से सुर्खियों में आए ग्लोबल हॉस्पिटल की इमारत के मालिक को राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इमारत के ध्वस्तीकरण पर छह हफ्ते के लिए रोक लगा दी है. ग्लोबल हॉस्पिटल की इमारत को ध्वस्त करने का नोटिस प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जारी किया था.
हाईकोर्ट ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) को इस मामले में याचिका दायर करने वाले की आपत्ति का निस्तारण करने का आदेश दिया है. पीडीए को कोर्ट से इमारत का अवैध हिस्सा ही गिराने की छूट दी गई है. कोर्ट ने आपत्ति पर सुनवाई के बाद पीडीए को चार हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश दिया है.
छह हफ्ते या निर्णय होने तक ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है. जस्टिस एसपी केसरवानी और जस्टिस विकास बुधवार की खंडपीठ ने ये आदेश दिया है. ग्लोबल हॉस्पिटल की इमारत की मालकिन मालती देवी ने इस संबंध में याचिका दायर की थी.
प्लेटलेट्स चढ़ाने के दो दिन बाद हुई थी मरीज की मौत
ग्लोबल हॉस्पिटल प्रयागराज के झलवा इलाके में बना है. यहां डेंगू के एक मरीज को नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने का मामला सुर्खियों में आया था. इसके दो दिनों बाद मरीज प्रदीप पांडे की मौत हो गई थी.
प्लेटलेट्स में मौसम्मी का जूस मिलाए जाने की आशंका जताई गई थी. हालांकि, प्रशासन का दावा है कि मौसम्मी के जूस के बजाय प्लाज्मा चढ़ाया गया था. इस बारे में जांच के लिए नमूना भी लिया गया था.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






