
'गलतियों को छुपाना बंद करो', भ्रष्टाचार को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने अपने ही अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
AajTak
चीनी राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त बयान दिया है. चीन में भ्रष्टाचार के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए उन्होंने कहा है कि गलतियों को छुपाना बंद करो. जिनपिंग ने अपनी कम्युनिस्ट पार्टी के ही अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ही सख्त हिदायत दी है.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी कम्युनिस्ट पार्टी के ही अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है. जिनपिंग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा,'गलतियों को छुपाना बंद करो और उन्हें स्वीकार करो.'
दरअसल, चीनी राष्ट्रपति ने यह सख्त बयान चीन में भ्रष्टाचार के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए दिया है. चीन की सरकार का दावा है कि वह कम्युनिस्ट पार्टी और सेना के भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है.'
हालांकि, चीन की सरकार का दावा धरातल पर इसके ठीक उलट नजर आ रहा है. क्योंकि एक तरफ तो चीन की सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्ती का दावा कर रही है और वहीं दूसरी तरफ आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.
10 लाख से ज्यादा लोगों पर एक्शन
हांगकांग के मीडिया हाउस साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन 2012 से अब तक करीब 10 लाख से ज्यादा अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर एक्शन ले चुका है. इसमें दो रक्षा मंत्री और दर्जनों सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं. लेकिन इसके बाद भी भ्रष्टाचार के मामलों में कमी नहीं आ रही है.
पिछले साल के मुकाबले बढ़ गए केस

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









