
गर्लफ्रेंड ने की भारी 'बेइज्जती', बॉयफ्रेंड लोगों से बोला- वीडियो खूब शेयर करो!
AajTak
महिला ने नशे ही हालत में बॉयफ्रेंड को बेइज्जत किया, जबकि वह चुपचाप सब सुनता रहा. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे शांत कराने के बजाय उसकी हौसला अफजाई की जिसके बाद महिला ने और जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. झगड़े के पीछे वजह थी कि महिला का बॉयफ्रेंड उसे होटल में अकेला छोड़कर चला गया था
चीन में नए साल पर हुई एक घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक महिला भीड़ के सामने बॉयफ्रेंड की बेइज्जती करती नजर आ रही है. वहीं लोग उसे रोकने के बजाय, उसकी हौसला अफजाई करते हैं. ये मामला दक्षिण पश्चिमी चीन के चोंगकिंग का है. यहां एक महिला ने शराब के नशे में अपने बॉयफ्रेंड को काफी भला बुरा कहा. दोनों टैक्सी में सफर कर रहे थे और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल होंगीडोंग में आकर रुके थे.
महिला टैक्सी के दरवाजे से लटककर अपने बॉयफ्रेंड पर चिल्ला रही थी. उसने कहा, 'मुझे इसके जैसा आदमी नहीं चाहिए.' आसपास खड़े लोग महिला को चीयर करने लगे. इसके बाद उसने अपनी आवाज और तेज कर दी और बॉयफ्रेंड की बेइज्जती करना जारी रखा. उसने कहा, 'इस तरह के आदमी के साथ कभी मत रहना. यह आदमी असल आदमी नहीं है.' तभी भीड़ में मौजूद एक शख्स जोर से चिल्लाते हुए 'हैप्पी न्यू ईयर' बोलता है.
मामले पर लोगों ने क्या कहा?
चीन के सोशल मीडिया पर लोग वीडियो पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर का कहना है, 'मुझे लगा कि वो शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं. मैं केवल दूसरों के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर' बोल रहा था.'
एक अन्य शख्स ने कहा, 'मेरा तो खूब मनोरंजन हुआ. यह मेरे लिए 2023 की सबसे फनी न्यूज थी.' एक तीसरे शख्स ने कहा, 'महिला के मुकाबले, मैं तमाशा देखने वालों से अधिक प्रभावित हुआ.' हालांकि बहुत से लोगों ने महिला के बॉयफ्रेंड के प्रति भी सहानुभूति दिखाई है, जो इस दौरान एकदम शांत रहा. उसने वीडियो बनाने वालों से कहा कि उसे ऑनलाइन पोस्ट कर दें, ताकि उसकी गर्लफ्रेंड को इंटरनेट पर सेलेब्रिटी बनने में मदद मिले.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












