
गर्लफ्रेंड ने किया इतनी जोर से किस, फट गया बॉयफ्रेंड के कान का पर्दा, फिर...
AajTak
चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी प्रेमिका को 'किस' करना भारी पड़ गया. प्रेमिका ने इतनी जोर से चुंबन किया कि प्रेमी के कान पर्दे ही फट गए. जिसके बाद युवक को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
चीन में एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को किस करना इतना महंगा साबित हुआ कि उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ गया. जी, हां युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ करीब 10 मिनट तक किस किया. दोनों के बीच किसिंग इतनी इंटेंस हो गई कि करते-करते युवक के कान का पर्दा ही फट गया. तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया.
दरअसल, चीन में 22 अगस्त को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाइनीज वैलेंटाइन के मौके पर चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में वेस्ट लेक पर कपल सेलिब्रेट करने पहुंचा था. इस दौरान दोनों ने जब एक दूसरे को जोर से किस किया तो युवक के कान में कुछ अजीब सी आवाज आई, जिसके बाद उसके सुनने की क्षमता बिल्कुल खत्म हो गई. अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसके कान का पर्दा ही फट गया है.
कैसे पैदा हुई ये कंडीशन ?
युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर का मानना है कि इसकी रिकवरी में 2 महीने का समय लग सकता है. मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, किस करते समय कई बार ऐसी कंडीशन हो सकती है.
दरअसल, जब गहनता के साथ किस करते हैं तो कान के अंदर हवा के दबाव में तेजी से बदलाव हो सकता है. ऐसे में जब एक पार्टनर गहरी सांस लेता है तो उससे असंतुलन पैदा हो सकता है, जिसका असर कान पर सीधा पड़ता है और कान के पर्दा भी फट सकता है.
चीन में पहले भी आया ऐसा अजीब मामला

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









