
गर्लफ्रेंड थी घर में कैद, Blinkit के साथ मिलकर BF ने बनाया प्लान, लेकिन...
AajTak
ग्रोसरी डिलीवरी एप Blinkit ने ट्विटर पर एक कस्टमर और मनोज नाम के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की चैट शेयर की जिसमें शख्स कुछ मदद मांग रहा था. कंपनी के सीईओ अल्बिंदर ने इसे रिट्वीट कर मेजे लेते हुए लिखा- India is not for beginners.
हाल में बुधवार को मोहब्बत का दिन यानी वेलेंटाइन डे बीता है. इस दिन को लेकर ढेरों किस्से और घटनाएं सामने आईं जिनमें से कुछ मजेदार थीं. इसी कड़ी में ग्रोसरी डिलीवरी एप Blinkit के सीईओ अल्बिंदर ढिंढसा ने भी कुछ शेयर किया.
उन्होंने एक कस्टमर और मनोज नाम के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की चैट शेयर की जिसमें शख्स कुछ मदद मांग रहा था. शख्स ने चैट में लिखा था - 'मैंने आपके यहां से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ फूल और गिफ्ट ऑर्डर किए हैं.
क्या आप मेरी एक मदद कर सकते हैं?' जवाब में मनोज ने लिखा था- 'बताइये क्या मदद कर सकते हैं हम?'.
इसपर शख्स ने लिखा- 'आज के दिन मेरी गर्लफ्रेंड के माता पिता उसे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे. क्या में उसके लिए आपका डिलीवरी पार्टनर बन सकता हूं?'
पहले ब्लिंकइट ने अपने ट्विटर पर चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- नहीं हम ऐसा नहीं कर सकते.
वहीं अल्बिंदर ने इसे रिट्वीट कर मेजे लेते हुए लिखा- India is not for beginners. यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











