
गर्लफ्रेंड को मारकर 7 महीनों तक घर में छिपाई बॉडी, यूं हुआ खुलासा
AajTak
अमेरिका में रहने वाले एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ झगड़ा किया और फिर उसे मार डाला. इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की बॉडी को सात महीनों तक घर में ही रखा. आखिरकार इस शख्स की गर्लफ्रेंड की बहन को ये बॉडी मिली तब जाकर इसके जघन्य अपराध का खुलासा हो पाया.
अमेरिका में रहने वाले एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ झगड़ा किया और फिर उसे मार डाला. इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की बॉडी को सात महीनों तक घर में ही रखा. आखिरकार इस शख्स की गर्लफ्रेंड की बहन को ये बॉडी मिली तब जाकर इस शख्स के जघन्य अपराध का खुलासा हो पाया. (फोटो क्रेडिट: मैकॉम्ब काउंटी जेल) मेकॉम्ब डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, मिशिगन में रहने वाले 37 साल के मैथ्यू लेविंस्की ने पुलिस के सामने माना है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड जेरी विंटर्स की हत्या कर दी थी. मैथ्यू ने कहा कि दिसंबर 2020 में उसने गर्लफ्रेंड से झगड़ने के बाद क्लिंटन टाउनशिप में मौजूद अपने घर में जेरी को मार डाला था. हालांकि इसके बाद मैथ्यू ने जेरी की बॉडी को अपने घर के बेसमेंट में छिपा दिया था और इस बॉडी के बारे में सात महीने बाद युवती की बहन को पता चला था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बेहद जघन्य अपराध था और मैथ्यू ने विंटर्स की बैक की काफी स्किन को हटा दिया था. (फोटो क्रेडिट: फेसबुक)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












