
गर्लफ्रेंड के प्यार में लड़के ने झेला बच्चा पैदा करने जैसा दर्द, 3 घंटे बाद कटवानी पड़ी आंत!
AajTak
प्यार में लोग अक्सर हदें पार कर जाते हैं. कई बार उनकी कहानियां मिसाल बन जाती हैं, तो कभी कभी ये बेवकूफी के दर्जे में भी आ जाती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार साबित करना महंगा पड़ गया.
प्यार में लोग अक्सर हदें पार कर जाते हैं. कई बार उनकी कहानियां मिसाल बन जाती हैं, तो कभी कभी ये बेवकूफी के दर्जे में भी आ जाती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार साबित करना महंगा पड़ गया.
गर्लफ्रेंड की जिद, बॉयफ्रेंड की परीक्षा!
यह घटना चीन के हेनान प्रांत की बताई जा रही है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक लड़की का मानना था कि पुरुष कभी भी महिलाओं की प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) को सहन नहीं कर सकते. उसने अपने बॉयफ्रेंड से कह दिया कि अगर वह सच में उसे प्यार करता है, तो उसे यह दर्द सहकर दिखाना होगा.
लड़की अपनी मां और बहन के साथ युवक को लेबर पेन सिमुलेशन सेंटर लेकर गई, जहां आर्टिफिशियल तौर से प्रसव पीड़ा महसूस करवाई जाती है. लड़की का कहना था कि इस अनुभव के बाद उसका बॉयफ्रेंड महिलाओं की परेशानियों को बेहतर तरीके से समझ सकेगा और भविष्य में उसके साथ अच्छा व्यवहार करेगा.
तीन घंटे तक झेला असहनीय दर्द
शुरुआत में युवक ने इसे हल्के में लिया, लेकिन जैसे-जैसे दर्द का स्तर बढ़ाया गया, उसकी हालत बिगड़ने लगी. पहले 90 मिनट तक दर्द सहनीय था, लेकिन जैसे ही यह लेवल 8 पर पहुंचा, युवक तड़पने लगा. लेवल 10 आते-आते वह चीखने-चिल्लाने लगा, यहां तक कि गालियां तक देने लगाउसकी गर्लफ्रेंड और बहन लगातार उसका पसीना पोंछ रहे थे, लेकिन युवक हांफने लगा और उसकी हालत खराब हो गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












