
गर्लफ्रेंड का बर्थडे, गिफ्ट में iPhone और मां के गहने... 9वीं के एक छात्र की हैरतअंगेज करतूत
AajTak
दिल्ली के नजफगढ़ में चोरी की एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है. एक नाबालिग छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर आईफोन गिफ्ट करने के लिए अपनी ही मां के सोने के गहने चुरा लिए. घर से गहने के गायब होने से स्तब्ध परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई.
दिल्ली के नजफगढ़ में चोरी की एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है. एक नाबालिग छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर आईफोन गिफ्ट करने के लिए अपनी ही मां के सोने के गहने चुरा लिए. घर से गहने के गायब होने से स्तब्ध परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो उनके सामने हैरान कर देना वाला खुलासा हुआ. चोरी की वारदात घर के ही बेटे ने अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.
आरोपी 9वीं क्लास का छात्र है. वो अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार करता है. बताया जा रहा है कि उसकी दोस्त का बर्थडे आने वाला था. उसको गिफ्ट देने के लिए उसे पैसे चाहिए थे. इसके लिए उसने अपनी मां की सोने की बाली, अंगूठी और सोने की चेन चुरा लिए. उसे काकरोला इलाके में दो अलग-अलग सुनारों को बेच दिया. उन पैसों से आईफोन खरीदा और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया. पुलिस ने एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है.
पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, "3 अगस्त को एक महिला ने अपने घर में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने बताया था कि 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर से दो सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली है. उसकी शिकायत के आधार पर इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. पुलिस की एक टीम जांच में लगी थी.''
डीसीपी ने बताया, "घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन घटना के समय शिकायतकर्ता के घर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई. पुलिस टीम ने किसी सुराग के लिए पड़ोसियों की भी जांच की, लेकिन किसी ने भी उक्त समय के दौरान कोई गतिविधि नहीं देखी गई. बाहरी लोगों की संलिप्तता से इनकार करते हुए पुलिस ने परिवार के सदस्यों पर ध्यान केंद्रित किया और पाया कि शिकायतकर्ता का बेटा चोरी के बाद से लापता है.''
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने उस लड़के के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी. उसके स्कूल के दोस्तों से पूछताछ की गई. इसमें पता चला कि उसने हाल ही में 50 हजार रुपए का नया आईफोन खरीदा है. इसके बाद धरमपुरा, काकरोला और नजफगढ़ में उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन हर बार वो भागने में सफल रहा. मंगलवार को सूचना मिली कि वो शाम करीब 6 बजे अपने घर आएगा, जिसके बाद वहां पुलिस ने अपना जाल बिछाया दिया.
मंगलवार की शाम करीब 6.15 बजे आरोपी जैसे ही अपने घर के पास आया, उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक एप्पल मोबाइल बरामद किया गया. उससे पूछताछ की गई, तो उसने शुरू में अपनी संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन बाद में अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि चोरी का सोना दो सुनारों को बेचा है. इसके बाद कमल वर्मा नामक सोनार को भी उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










