
गर्भ में पल रहे बच्चे ने दिखाए 'बाइसेप्स'! प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने शेयर की PHOTO
AajTak
Baby in womb show biceps: ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकीं फेमस एक्ट्रेस ने अपने गर्भ में पल रहे बच्चों का अल्ट्रासाउंड शेयर किया. इस अल्ट्रासाउंड में उनका एक बच्चा 'बाइसेप्स' दिखाता हुआ नजर आ रहा है. अल्ट्रासाउंड का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस जल्द मां बन जाएगी. महिला एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
दो बार ऑस्कर जीत चुकीं एक्ट्रेस हिलरी स्वांक (Hilary Swank) प्रेग्नेंट हैं. वह जल्द ही मां बन जाएंगी. हाल में उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के अल्ट्रासाउंड का PHOTO शेयर किए. जो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गया है. दरअसल, इस फोटो में गर्भ के अंदर मौजूद एक बच्चा कथित तौर पर बाइसेप्स दिखाता हुआ नजर आ रहा है.
डेलीमेल के मुताबिक, 48 साल की हिलरी स्वांक 16 अप्रैल तक अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं. अपने होने वाले बच्चों को लेकर हिलरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, वह वायरल हो रहा है.
हिलरी स्वांक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बेबी ए कैमरे के लिए अपनी बाइसेप्स दिखा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चे को 'द रियल मिलियन डॉलर बेबी' करार दिया. हिलरी के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 75 हजार से लोग लाइक कर चुके हैं.
दरअसल, साल 2005 में 'मिलियन डॉलर बेबी' के लिए ही हिलरी स्वांक को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. स्वांक के इस पोस्ट पर शेरॉन स्टोन, विवियन वू जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी कमेंट किया है.
हिलरी स्वांक ने 2018 में बिजनेसमैन फिलिप स्नाइडर (Philip Schneider) से शादी की थी. दोनों ही लोग 2016 में एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे. हिलरी हाल-फिलहाल में कई बार अपना बेबी बंप सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट कर चुकी हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











