
गर्भवती महिला ने लेबर पेन के बहाने कराई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, फिर...
AajTak
मोरक्को से तुर्की जा रहे एक विमान में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है. दरअसल, एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा का बहाना बनाकर स्पेन में विमान की इमरजेंसी लैंडिग करवाई. उसके बाद 28 से ज्यादा यात्री एयरपोर्ट से भाग खड़े हुए. स्पेन की पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 14 अन्य लोग अभी भी गायब हैं.
बुधवार को स्पेन के बर्सिलोना एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. मोरक्को से तुर्की जा रहे विमान में एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा होने की बात कही. जिसके बाद स्पेन के बर्सिलोना में विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई. हालांकि जांच में पता चला कि महिला को प्रसव पीड़ा नहीं है. इसी बीच फ्लाइट में सवार 28 यात्री एयरपोर्ट से भाग गए.
दरअसल, मोरक्को और स्पेन के बीच प्रवासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को अफ्रीकी देश मोरक्को के प्रवासियों ने स्पेन में प्रवेश करने के लिए एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करवा एयरपोर्ट से भागने में सफल रहे.
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एंबुलेंस और पुलिस गश्ती दल जब गर्भवती महिला को उतार रहे थे. उसी वक्त 28 लोगों के एक समूह ने भागने की कोशिश की. इनमें से आधे यानी 14 यात्री भागने में सफल रहे.
स्पेन सरकार ने बताया कि महिला की अस्पताल में जांच की गई और पाया गया कि उसे प्रसव पीड़ा नहीं है. जिसके बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया है.
14 प्रवासी यात्री अभी भी गायब स्पेन सरकार के अनुसार, पुलिस ने तुर्की की पेगासस एयरलाइंस के 14 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 14 अन्य लोग अभी भी गायब हैं. पुलिस ने बताया है कि इनमें से पांच लोगों को इसी विमान में चढ़ा दिया गया और अन्य आठ को वापस मोरक्को भेजा जाएगा. विमानन अपडेट देने वाली वेबसाइट Flightradar.com के अनुसार, कासाब्लांका से इस्तांबुल जाने वाली इस विमान में कुल 228 यात्री सवार थे. इमरजेंसी लैंडिंग के चलते उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई.
पहले भी हो चुकी है आपातकालीन लैंडिग एक साल पहले नवंबर 2021 में भी कासाब्लांका (Casablanca) से इस्तांबुल जाने वाली विमान में एक व्यक्ति ने डायबेटिक अटैक का झूठा बहाना बना कर स्पेन के मल्लोर्का द्वीप रनवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई. जिसके बाद 24 लोग रनवे से भाग खड़े हुए थे. बाद में 12 प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, 12 भागने में सफल रहे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









