
गर्भवती महिला के पेट और चेहरे पर मारी थी लात, हमला करने के इल्जाम में पति समेत पांच नामजद
AajTak
पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि नर्स के तौर पर काम करने वाली पीड़िता पर 14 अगस्त को उस वक्त हमला किया गया था, जब उसने अपने पति से अन्य महिलाओं के साथ उसके व्यवहार को लेकर सवाल किया था.
Pregnant Woman attacked: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक गर्भवती महिला पर हमला करने के आरोप में उसके पति समेत पांच रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस हमले में वो महिला बाल-बाल बची. एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में गुरुवार को जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि नर्स के तौर पर काम करने वाली शिकायतकर्ता पर 14 अगस्त को तब हमला किया गया था, जब उसने अपने पति से अन्य महिलाओं के साथ उसके व्यवहार को लेकर सवाल किया था.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उसके पति मिराज मोहम्मद अली मोमिन ने गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट और चेहरे पर लात मारी थी. इस दौरान महिला पर हमले में उसकी सास और ननद भी उसके पति के साथ शामिल हो गईं थीं.
जब पीड़िता की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया था. इसके बाद महिला को इलाज के लिए ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ठीक होने के बाद उसने भिवंडी के निजामपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (MNS) की धारा 91 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मृत्यु का कारण बनने के इरादे से किया गया कार्य), 115 (2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (352) और 351 (2) आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला की गर्भावस्था की स्थिति जानने के लिए पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






