
गरीब की मजबूरी, अस्पताल की मनमानी... गढ़वा में नवजात को बंधक बनाकर की 1.15 लाख की वसूली
AajTak
झारखंड के गढ़वा जिले में एक निजी अस्पताल पर 37 हजार रुपये न देने पर नवजात को बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है. धुरकी थाना क्षेत्र की रीना देवी को प्रसव के बाद दलाल के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के नाम पर 1.15 लाख रुपये वसूले गए. आंशिक भुगतान के बावजूद अस्पताल ने बच्चा देने से इनकार कर दिया.
झारखंड के गढ़वा जिले में निजी क्लिनिक की लापरवाही और मनमानी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर गरीब परिवार से लाखों रुपये वसूले गए और बकाया राशि न देने पर नवजात बच्चे को बंधक बना लिया गया. यह मामला धुरकी थाना क्षेत्र के कटहल कला गांव का है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, कटहल कला गांव निवासी रीना देवी का प्रसव हुआ था. इसके बाद वह इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंची, जहां से वह कथित तौर पर एक महिला दलाल के संपर्क में आ गई. दलाल ने बेहतर इलाज का झांसा देकर रीना देवी को शहर के निजी अस्पताल ‘द न्यू सिटी हॉस्पिटल’ में भर्ती करा दिया.
यह भी पढ़ें: जंगल में तस्करों की चाल नाकाम... गढ़वा में वन विभाग की दबिश, सखुआ की कीमती लकड़ी और दो बाइक जब्त
इलाज के नाम पर शुरू हुई वसूली
18 जनवरी को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को अलग-अलग बीमारियां बताकर भर्ती रखा. इलाज के नाम पर पहले 5 हजार रुपये लिए गए, इसके बाद 40 हजार रुपये जमा करने को कहा गया. समय के साथ लगातार पैसों की मांग होती रही और परिजन मजबूरी में रकम जुटाते रहे.
3 फरवरी को अस्पताल के डॉक्टर भास्कर ने बच्चे को डिस्चार्ज करने की बात कही. इसके लिए परिजनों से 72 हजार रुपये जमा करने को कहा गया. किसी तरह परिजनों ने 36 हजार रुपये की व्यवस्था कर अस्पताल को दिए, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को सौंपने से इनकार कर दिया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











