
'गरीबी मिटाने का असली हथियार शिक्षा', CM रेवंत रेड्डी बोले तेलंगाना एजुकेशन पॉलिसी बनेगी देश के लिए 'गाइडिंग कम्पास'
AajTak
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घोषणा की कि नई तेलंगाना एजुकेशन पॉलिसी (TEP) राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगी. यह पॉलिसी भाषा, नॉलेज, स्किल्स और खेल पर बराबर जोर देगी और विजन डॉक्युमेंट 2047 का हिस्सा होगी. सीएम ने कहा, गरीबी हटाने का असली रास्ता आज सिर्फ शिक्षा है.
हैदराबाद में बुधवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने साफ कहा कि आने वाली तेलंगाना एजुकेशन पॉलिसी (TEP) सिर्फ राज्य के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक “गाइडिंग कम्पास” बनेगी. उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में पूरी तरह सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भाषा, नॉलेज, स्किल्स और खेल का संतुलन बने.
सीएम ने कहा कि नई पॉलिसी जमीन की हकीकत, सामाजिक जरूरतों और आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. उन्होंने माना कि गरीबी को मिटाने का सबसे बड़ा हथियार आज एजुकेशन ही है लेकिन अफसोस यह है कि बड़ी रकम खर्च होने के बावजूद सरकारी स्कूलों में नामांकन घट रहा है और माता-पिता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना: मेडिकल और हेल्थ आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी धरने पर, जानिए क्यों
रेवंत रेड्डी ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद टीचर भर्ती, प्रमोशन और ट्रांसफर पर काम किया गया, लेकिन आज भी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक क्वालिटी घट रही है. उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले लाखों युवाओं में से सिर्फ 10% को ही जॉब मिल पा रही है, क्योंकि स्किल्स की कमी है.
तेलंगाना एजुकेशन पॉलिसी राज्य के विजन डॉक्युमेंट 2047 में शामिल होगी
सीएम ने माना कि युवाओं में नशे की लत भी रोजगार की कमी और एजुकेशन नेगलेक्ट से जुड़ी है. इसी वजह से सरकार ने ITIs में कोर्स मॉडर्नाइज किए, यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी बनाई और इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से करिकुलम को बदला. उन्होंने घोषणा की कि तेलंगाना एजुकेशन पॉलिसी राज्य के विजन डॉक्युमेंट 2047 में शामिल होगी, जिसे 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








