
गरबा में KISS करने लगा इंडियन कपल, वीडियो वायरल हुआ तो वापस लौटे ऑस्ट्रेलिया!
AajTak
गुजरात के वडोदरा में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान किस करते हुए दिखाए गए एक वीडियो को लेकर भारतीय मूल के एक जोड़े ने औपचारिक माफी मांगी है. इस वीडियो में कपल को यूनाइटेड वे गरबा में किस करते हुए दिखाया गया है.
पूरे भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच नवरात्रि का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर देश के अलग-अलग हिस्सों से आए वीडियोज की बाढ़ आ गई है. इसी बीच गुजरात के वडोदरा में यूनाइटेड वे गरबा कार्यक्रम के दौरान एक जोड़े का किस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. यह गरबा कार्यक्रम वडोदरा के सबसे बड़े और लोकप्रिय आयोजनों में से एक है, जिसमें हर रात हजारों लोग शामिल होते हैं. वीडियो में एक भारतीय कपल प्रतीक पटेल और उनकी पत्नी दिख रही हैं. दोनों भारतीय मूल के हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और उनके पास ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












