
'गद्दारों का नाश हो, डटकर करेंगे मुकाबला', जानिए कौन है मादुरो का बेटा 'प्रिंस', जिसने अमेरिका को दी धमकी
AajTak
अमेरिकी डेल्टा फोर्स द्वारा निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे अर्नेस्टो मादुरो पर नार्को-टेररिज्म के आरोप लगे हैं. अर्नेस्टो फिलहाल फरार है और उसने अज्ञात स्थान से ऑडियो जारी कर अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है. अमेरिका ने उसे ड्रग तस्करी नेटवर्क का मुख्य हिस्सा बताया है.
वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब उनके इकलौते बेटे, निकोलास एर्नेस्टो मादुरो गुएरा (जिसे 'निकोलासितो' या 'द प्रिंस' कहा जाता है) की तलाश तेज हो गई है. अमेरिकी अभियोजकों ने एर्नेस्टो पर विनाशकारी हथियारों के अवैध इस्तेमाल जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, एर्नेस्टो ने अपने पिता की सत्ता का दुरुपयोग करते हुए वेनेजुएला के सरकारी विमानों (PDVSA) का इस्तेमाल अमेरिका में कोकीन भेजने के लिए किया.
प्रिंस पर आरोप है कि उन्होंने मैक्सिकन कार्टेल और 'कार्टेल डे लॉस सोल्स' के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क चलाया.
कौन है निकोलस एर्नेस्टो मादुरो गुएरा?
21 जून 1990 को कराकस में जन्मे निकोलस एर्नेस्टो, मादुरो और उनकी पहली पत्नी एड्रियाना गुएरा अंगुलो के इकलौते बेटे हैं. शुरुआती दौर में उन्होंने वेनेजुएला के पब्लिक मिनिस्ट्री में काम किया, लेकिन पिता के सत्ता में आते ही उनका राजनीति में दखल बढ़ने लग गया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने मादुरो को उठवाया... सोशल मीडिया पर इंदिरा, राव और अटल का शुक्रिया क्यों जता रहे हैं लोग!

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








