
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कर्तव्यपथ के लिए ये ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
गणतंत्र दिवस के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहने वाले हैं. इन इंतजामों के अलावा कई इमारतें भी बंद रहने वाली हैं. इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. आस पास की इमारतों को 22 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 23 जनवरी दोपहर 1:00 तक बंद कर दिया जाएगा.
दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं जिसके चलते दिल्ली पुलिस कर्तव्य पथ के आसपास की इमारतों में एन्टी-साबोटाज चेक्स कर रही है. गृह मंत्रालय की तरफ से गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी जिसके लिए कर्तव्य पथ के आस पास की इमारतों को 22 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 23 जनवरी दोपहर 1:00 तक बंद कर दिया जाएगा.
क्या है गाइडलाइन?
वही 26 जनवरी के दिन परेड के लिए इन सभी इमारतें को 25 जनवरी दोपहर 1:00 बजे से 26 जनवरी दोपहर 1:00 बजे तक सील किया जाएगा. गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते वायु भवन, कश्मीर हाउस, सेना भवन, उद्योग भवन, निर्माण भवन, नेशनल म्यूजियम, विज्ञान भवन, विदेश मंत्रालय, डीआरडीओ भवन, साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, संचार भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन समेत 72 इमारतों को एन्टी-साबोटाज चेक्स के बाद सील किया जाएगा.
वही 26 जनवरी के दिन एट होम फंक्शन के लिए 20 इमारतों को शाम 7:30 बजे तक बंद रखा जाएगा. 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए 32 इमारतों को दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक एन्टी-साबोटाज चेक्स के बाद सील कर दिया जाएगा. इनमें रेड क्रॉस बिल्डिंग, एनडीएमसी टावर, रक्षा भवन, नेशनल स्टेडियम, कोस्ट गार्ड मुख्यालय और नेशनल आर्काइव्स शामिल है.
वहीं 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल के दिन केंद्रीय दिल्ली की 8 इमारतों को शाम 4:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक बंद रखा जाएगा. इनमें सेना भवन, वायु भवन, डीआरडीओ भवन, साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक और रेल भवन शामिल है.
कर्तव्य पथ पर रहेंगे यातायात प्रतिबंध

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










