
गड्ढे में गिरकर टूट गई थी दादा की टांग, 13 साल के पोते ने सीमेंट लेकर किया ये काम
AajTak
पुडुचेरी के सेंधानतम इलाके में 13 साल का लड़के अकेले ही सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरने का काम कर रहा है. दरअसल, कुछ दिन पहले लड़के के दादा जी सड़क पर मौजूद एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गए थे. लड़के ने बताया कि वह नहीं चाहता है कि इन गड्ढों के कारण किसी ओर की जान खतरे में पड़े. इसलिए वह खुद ही इन गड्ढों को भर रहा है.
पुडुचेरी में 13 साल के लड़के ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसके बाद उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल, जिस गड्ढे में गिरकर लड़के के दादा की टांग टूट गई थी. उस गड्ढे को लड़ने ने खुद ही सीमेंट डालकर भरा. यही नहीं, इलाके में मौजूद और भी गड्ढों को यह लड़का भर रहा है. उसका मानना है कि वह नहीं चाहता कि इन गड्ढों के कारण कोई भी सड़क दुर्घटना का शिकार बने.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस लड़के का नाम मसिलमानी है. वह आठवीं कक्षा का छात्र है. उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके दादा जी जो कि पेशे से किसान हैं, किसी काम से बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे. तभी रास्ते में एक गड्ढे में उनकी बाइक गिर गई. इससे उनके पैर टूट गए. अपने दादा जी की ऐसी हालत देखकर उसने तय किया कि भले ही सरकार और प्रशासन सड़कों की मरम्मत न करवाए. लेकिन वह जरूर इसके लिए कुछ न कुछ करेगा.
फिर उसने खुद ही रेत, बजरी और सीमेंट एकत्रित किया और सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरना शुरू किया. मसिलमानी सेंधानतम इलाके का रहने वाला है. उसने सबसे पहले उस गड्ढे को भरा जिसमें गिरकर उसके दादा जख्मी हुए थे. इसी के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सड़कों पर मौजूद गड्ढों को भी उसने भरा.
लोगों को जब पता चला कि 13 साल का लड़का इस तरह गड्ढों को भर रहा है, तो सभी ने उसकी जमकर तारीफ की. उसके इस नेक काम की सराहना की.
वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पुडुचेरी-पथुकन्नू मार्ग पिछले सात वर्षों से खराब स्थिति में है. प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता. आए दिन यहां सड़क हादसे होते रहते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










