
गजब: 2500 रुपये में Night Out के लिए विदेश चली गईं लड़कियां, सुबह घर आकर सो गईं!
AajTak
तीन बहनों ने नाइट आउट में विदेश का ट्रिप कर लिया. सुनने में अजीब लगता है लेकिन जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका डीटेल शेयर किया तो लोग हैरान रह गए. लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट में कहा कि वे जरूर ऐसा नाइट आउट ट्रिप प्लान करेंगे.
यंगस्टर्स के बीच नाइटआउट काफी प्रचलित शब्द है. यानी सारी रात दोस्तों के साथ घूमना फिरना, मस्ती करना या क्लब जाना. लेकिन तीन लड़कियों ने इस नाइटआउट में भी एडवेंचर कर डाला. दरअसल ये तीनों बहनें नाइट आउट के लिए दूसरे देश ही निकल गईं और सुबह वापस भी आ गईं. इंग्लैंड के हडर्सफील्ड की 24 साल की ब्रोगन मूरे कस्टमर सर्विस में काम करती हैं और उनकी दो टीनएजर बहनें अमेलिया और इजाबेल बतौर केबिन क्रू काम करती हैं.
अचानक उठीं और आयरलैंड चली गईं
इन तीनों ने बीते दिनों जो किया उससे सब हैरान हैं. दरअसल इन्होंने Leeds Bradford Airport से रात 8.25 बजे की फ्लाइट पकड़ी और आयरलैंड की राजधानी डब्लिन पहुंच गईं. वहां वे जमकर घूमीं और इसके बाद वे वहां से 6 बजे की फ्लाइट लेकर वापस अपने घर भी आ गईं.
2500 रुपये की फ्लाइट टिकट
ब्रोगन ने बताया कि- ये शानदार ट्रिप था और मैं इसे 10 में से 9 की रेटिंग दूंगी. हम लोग फिर से ऐसा ट्रिप जरूर करने वाले हैं. हम रात 10.30 बजे तक डब्लिन पहुंच गए थे. भले हमने फ्लाइट टिकट में केवल £25 (2500 रुपये) खर्च किए लेकिन पूरे ट्रिप में हमने 15000 रुपये खर्च किए. इसमें एयरपोर्ट का 5000 रुपये का नाश्ता काफी महंगा था.
सुबह 8 बजे घर पहुंचकर सो गईं

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












