
गजब नौकरी का मौका... घर का काम करवाना है बस, सैलरी मिलेगी 84 लाख रुपये!
AajTak
Weird Jobs in Dubai: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की काफी चर्चा है, जिसमें घर के काम के लिए 84 लाख रुपये सैलरी देने की बात की जा रही है.
सोशल मीडिया पर नौकरी के एक पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है. इस पोस्ट में जिस जॉब प्रोफाइल की बात की जा रही है, उसमें सेलेक्ट होने पर 84 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी. खास बात ये है कि ये जॉब पाने के लिए कई डिग्रियां होने की जरुरत नहीं है, बस घर का काम करना आना चाहिए. अगर कोई घर का काम करना जानता है तो उसे 84 लाख रुपये की सैलरी वाली ये नौकरी मिल सकती है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस नौकरी में क्या खास बात है और किस काम के लिए इतनी सैलरी दी जा रही है.
दरअसल, दुबई की एक रिक्रूटमेंट कंपनी ने एक जॉब पोस्ट किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि दो 'हाउस मैनेजर' के लिए उम्मीदवारों की तलाश है, जिन्हें दुबई और अबूधाबी में वीआईपी क्लाइंट्स के लिए काम करना होगा. इस काम के लिए 30 हजार AED यानी करीब 7 लाख रुपये हर महीने के दिए जाएंगे. नौकरी का ये पोस्ट दुबई की प्रीमियर डॉमेस्टिक स्टाफिंग और प्राइवेट रिक्रूटमेंट कंपनी रॉयल मेशन ने किया है.
रॉयल मेशन ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'Job Opportunity: फुल टाइम हाउस मैनेजर. तुरंत हायरिंग. हमें दुबई और अबू धाबी में वीआईपी लोगों के लिए दो हाउस मैनेजर की आवश्यकता है.' इस पोस्ट पर अब यूजर्स के बड़ी संख्या में कमेंट आ रहे हैं और उनका कहना है कि इस काम के लिए तो वो अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं.
क्या होगा काम?
चुने गए हाउस मैनेजर को घर के रोजमर्रा के काम की देखरेख करनी होगी, कर्मचारियों की देखरेख करनी होगी, मेंटेनेंस से कोर्डिनेशन रखना होगा, घर के बजट का मैनेजमेंट करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी काम सुचारू रुप से हो रहे हैं या नहीं.
पोस्ट में ये भी कहा गया है कि "उम्मीदवारों के पास ऑर्गेनाइजेशनल स्किल,अलग-अलग कामों का प्राथमिकताओं से करवाने की क्षमता होनी चाहिए. इस पोस्ट के साथ ही एजेंसी ने एप्लीकेशन डिटेल भी शेयर की है, लेकिन उम्मीदवारों से "कॉल करने से बचने के लिए कहा है, क्योंकि अभी उन्हें काफी कॉल आ रहे हैं. बता दें कि इस एजेंसी को हाउसहोल्ड सर्विस की रिक्रूटमेंट के लिए जाना जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











