
गंभीर संकट में बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग, 1 फरवरी से बंद होंगी सभी मिलें! 10 लाख नौकरियों पर खतरा
AajTak
बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग बड़े संकट के दौर में है. घरेलू टेक्सटाइल मिलर्स ने चेतावनी दी है कि यदि यार्न के ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट पर सरकार ने जनवरी के अंत तक फैसला नहीं लिया, तो 1 फरवरी से देशभर में स्पिनिंग यूनिट्स (सूत कताई करने वाली कंपनियां) बंद हो सकती हैं.
बांग्लादेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री (वस्त्र उद्योग) गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है. घरेलू टेक्सटाइल मिलर्स ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जनवरी के अंत तक यार्न (कपड़ा बुनाई में उपयोग होने वाले धागे) के ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट (बिना किसी शुल्क के आयात) की सुविधा बहाल नहीं करती, तो 1 फरवरी से देशभर की स्पिनिंग यूनिट्स (धागे की कताई) का उत्पादन ठप कर दिया जाएगा.
यह संकट तब और गहरा गया जब बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड (NBR) को बॉन्डेड वेयरहाउस सिस्टम के तहत इम्पोर्टेड यार्न पर ड्यूटी-फ्री सुविधा निलंबित करने की सिफारिश की. सरकार का मानना है कि ड्यूटी-फ्री यार्न के इम्पोर्ट से घरेलू स्पिनिंग मिलों को भारी नुकसान हुआ है. वहीं, गारमेंट निर्माता वर्षों से भारत से कॉटन यार्न और चीन से पॉलिएस्टर यार्न आयात करते रहे हैं, क्योंकि ये सस्ते और बेहतर गुणवत्ता वाले हैं. घरेलू मिलर्स का कहना है कि भारत और चीन से बड़े पैमाने पर यार्न आयात करने के कारण स्थानीय उद्योग गहरे वित्तीय संकट में फंस गए हैं.
पिछले 3-4 महीनों में गैस संकट के चलते बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग को लगभग 2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. गैस की कमी, अनियमित आपूर्ति और बढ़ी कीमतों से कई स्पिनिंग मिलों की उत्पादन क्षमता 50 प्रतिशत तक घट गई है. इसके बावजूद सरकार की ओर से न तो गैस पर सब्सिडी मिल रही और न ही कोई बड़ी आर्थिक मदद. बांग्लादेश टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन (BTMA) के अनुसार, सस्ते भारतीय यार्न से बाजार पटा पड़ा है और 12,000 करोड़ टका से अधिक का स्टॉक डंप है. अब तक 50 से ज्यादा मिलें बंद हो चुकी हैं, जिससे हजारों श्रमिक बेरोजगार हुए हैं.
यह भी पढ़ें: चुनाव आते ही बांग्लादेश की पार्टियों को सताने लगी हिंदुओं की चिंता, वोट बैंक साधने में लगे सभी दल
मिल्स एसोसिएशन मुख्य मांगें
बांग्लादेश टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन की सरकार से मांग है कि 10-30 काउंट कॉटन यार्न पर ड्यूटी-फ्री आयात सुविधा समाप्त की जाए. गैस पर सब्सिडी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो. VAT में अस्थायी राहत दी जाए. बैंक ऋणों पर ब्याज दरें घटाई जाएं और सरकार के साथ व्यापक संवाद हो. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में बांग्लादेश ने करीब 70 करोड़ किलोग्राम यार्न आयात किया, जिस पर लगभग 2 अरब डॉलर खर्च हुए. इसमें 78 प्रतिशत यार्न भारत से आया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









