
गंभीर बीमारी 'सेरेब्रल एन्यूरिज्म' से जूझ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती
AajTak
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीमार होने की खबरें ऐसे वक्त पर आईं, जब कोरोना महामारी के चलते चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल छाए हुए हैं.
चीन इन दिनों कोरोना की लहर से जूझ रहा है. संक्रमण को रोकने के लिए देश के दो सबसे बड़े शहर बीजिंग और शंघाई में तमाम प्रतिबंध लगाए गए हैं. इन सबके बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शी जिनपिंग सेरेब्रल एन्यूरिज्म नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्हें 2021 के आखिर में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है.
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शी जिनपिंग ने सर्जरी कराने की बजाय पारंपरिक चीनी दवाओं से इलाज कराने का फैसला किया है. शी जिनपिंग के स्वास्थ्य के बारे में पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जाती रही हैं, क्योंकि बीजिंग विंटर ओलंपिक तक उन्होंने किसी भी विदेशी नेता से मुलाकात नहीं की.
इससे पहले 2019 में इटली यात्रा के दौरान देखा गया था कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को चलने में काफी परेशानी हो रही थी. इसके बाद फ्रांस में भी उन्हें बैठने के लिए सपोर्ट की जरूरत पड़ी थी. 2020 में चीन के शेनझेन में रैली के दौरान जिनपिंग काफी देर से मंच पर पहुंचे थे. इतना ही नहीं उन्होंने धीमी आवाज में भाषण दिया था.
आर्थिक संकट से जूझ रहा चीन
जिनपिंग के बीमार होने की खबरें ऐसे वक्त पर आईं, जब कोरोना महामारी के चलते चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल छाए हुए हैं. यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते सप्लाई प्रभावित होने और कोरोना के खिलाफ जीरो कोविड पॉलिसी के चलते चीन में तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की भी खबरें आ रही हैं.
उधर, शी जिनपिंग राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अभी तक के अपने कार्यकाल में चीन को अधिक समृद्ध, प्रभावशाली और स्थिर के रूप में दिखाने का प्रयास किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









