
गंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों ने कही बड़ी बात, बोले- अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है
ABP News
गंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम में प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि गंगा सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि इसे जीवनदायिनी माना जाता है. मां कहकर इसकी पूजा की जाती है. मां गंगा के प्रति हमारी आस्था जुड़ी है.
गंगा नदी साफ और निर्बाध तरीके से बहे इसे लेकर एबीपी गंगा ने एक ई कार्यक्रम का आयोजन किया. एबीपी गंगा की टीम गंगा पर सबसे बड़ा अभियान चला रही है. गंगा को साफ और अविरल बहने के लिए लोग अपने स्तर से भी प्रयास करें इसके लिए एबीपी गंगा की टीम जन जागरुकता कार्यक्रम चला रही है. इस कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञों और उत्तर प्रदेश के तमाम नेताओं ने भी भाग लिया. मोदी सरकार में गंगा सफाई के लिए कई काम हुए: साध्वी निरंजन ज्योतिगंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद गंगा की सफाई के लिए काफी काम किया गया है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और अब गंगा की स्थिति में बड़ा फर्क दिख रहा है. गंगा साफ और निर्मल हुई है. लगातार काम किया जा रहा है.More Related News













