
खोपड़ी के कटोरे, हड्डियों के गुलदस्ते... इंसानी अंगों से सजा था इस साइको किलर का घर
AajTak
लोगों को मारकर उनकी हड्डी, खोपड़ी, चमड़े और अन्य अंगों का इस्तेमाल एक सीरियल किलर अपने घरों को सजाने में करता था. आज जानेंगे ऐसे ही शख्स की कहानी, जब वह हत्या नहीं कर पाता तो लाशों के लिए कब्रिस्तान में जाकर चोरी भी करता था.
मानव खोपड़ियों से तराशे गए कटोरे, कुर्सियों की सीटों पर फैली मानव त्वचा और किसी इंसान के चेहरे की चमड़े से सजा लैंप कवर. जब पुलिस एक संदिग्ध हत्यारे के घर में घुसी तो ये नजारा देख डर गई थी. यह कहानी है अमेरिका के विस्कॉन्सिन के वुशारा काउंटी स्थित एक गांव प्लेनफील्ड में रहने वाले एक साइको किलर की. जिसे 'फ्लेनफील्ड का कसाई' भी कहा जाता है. इस शख्स का नाम एड गेइन था.
हिस्ट्री.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 1957 में प्लेनफील्ड, विस्कॉन्सिन के एक हार्डवेयर स्टोर की मालकिन बर्नीस वॉर्डन के लापता होने की जांच करते हुए पुलिस गेइन के घर पहुंची तब उसका खुलासा हुआ. इस खुलासे ने पूरे देश को चौंका दिया था, जब पता चला कि गेइन का घर अनगिनत मानव शवों के भयानक अवशेषों से सजा हुआ मिला. घर की छत से लटका मिला सिरकटा शव गेइन के घर में ही लापता वॉर्डन का सिर कटा शव छत की कड़ियों से उल्टा लटका हुआ पाया. संपत्ति की तलाशी में उन्हें एक भयावह दृश्य मिला जिसमें मानव शरीर के अंगों से बनी कुर्सियां और कटोरे जैसी घरेलू वस्तुएं, दीवारों पर टांगे गए चेहरे और मानव धड़ से बनी एक बनियान शामिल थीं.
कब्रों से भी शवों की चोरी करता था ये साइको किलर इस भयावह खुलासे के बाद, गेइन ने कई अपराध कुबूल किए, जिनमें कब्रों से शवों के टुकड़े लूटने की बात भी स्वीकारी. गेइन ने कब्रों से कई शव चुराकर अपने घरों को सजाने के लिए भयानक वस्तुएं बनाई थीं. उसे जब कोई शव नहीं मिलता या जब वह किसी की हत्या नहीं कर पाता तो कब्रिस्तान में जाकर शवों की चोरी करता था.
उसने कहा कि वह शरीर के अंगों का उपयोग अपनी प्रिय मां के एक नया रूप बनाने के लिए कर रहा था. उसे लगता था कि शवों से निकाले गए अंग उसके मां के ही हैं, जिनसे वो नफरत करता था.
उसने मैरी होगन नाम की एक महिला की हत्या और अन्य लोगों को हताहत करने की बात भी स्वीकारी. लेकिन, सिर्फ दो लोगों की हत्या की पुष्टि ही हो सकी. मैरी होगन नाम की जिस महिला की उसने हत्या की थी उसके बारे में उसने कहा था कि वह उसकी मां जैसी दिखती थी.
मां की प्रताड़ना से ऐसी हो गई थी मानसिकता गेइन ने बताया कि ऐसी भयावह हरकतों के पीछे उसकी मां के साथ उसके कलहपूर्ण संबंधों का इतिहास एक बड़ी वजह थी. वह अपनी मां से घृणा करता था. क्योंकि किसी समय वो उसे प्रताड़ित करती थी.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










