
'खैरात पर पल रहा PAK... स्विट्जरलैंड को मदद चाहिए तो बताए', UN में भारत ने दिखाए तीखे तेवर
AajTak
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने झूठे आरोप लगाने वाले देशों को आड़े हाथों लिया है. पहले तो भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने मानव अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर स्विट्जरलैंड को आईना दिखा दिया. इसके बाद पाकिस्तान को भी एक विपक्ष राष्ट्र बताया है.
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने स्विट्जरलैंड को कड़ी फटकार लगाई है. स्विट्जरलैंड ने भारत से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने, अभिव्यक्ति और मीडिया की आजादी को बनाए रखने का आह्वान किया था. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में त्यागी ने स्विट्जरलैंड के आरोपों को हैरान करने वाला और गलत जानकारी पर आधारित बताते हुए खारिज कर दिया.
घरेलू मुद्दों पर ध्यान दे स्विट्जरलैंड
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सेशन की 5वीं बैठक में भारतीय राजनयिक ने कहा, 'UNHRC की अध्यक्षता स्विट्जरलैंड के पास है, इसलिए उसके लिए यह और भी अहम है कि वह काउंसिल का समय ऐसे बयानों पर बर्बाद करने से बचे जो साफ तौर से झूठे हैं. भारत की असलियत के साथ इंसाफ नहीं करते हैं. उन्होंने स्विट्जरलैंड को अपनी घरेलू चुनौतियों फोकस करने की नसीहत दी और नस्लवाद, भेदभाव और विदेशियों से नफरत जैसे मुद्दों की ओर इशारा किया.
ये भी पढ़ें: पूजा स्थलों को निशाना बनाने के बाद उपदेश देना घोर पाखंड, भारत ने UN में पाक को दिखाया आईना
क्षितिज त्यागी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े, सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण और जीवंत लोकतंत्र के रूप में स्विट्जरलैंड की इन चिंताओं का हल खोजने में मदद के लिए तैयार है. क्योंकि हम बहुलवाद को सभ्यतागत रूप से अपनाते आए हैं.
पाकिस्तान को बताया फेल स्टेट

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









