
खेसारी लाल यादव ला रहे हैं बादशाह के हिट सॉन्ग 'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन, अक्षरा सिंह भी होंगी साथ
AajTak
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टा अकाउंट पर नये म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो रैपर बादशाह के सुपरहिट गाने पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन बनाने जा रहे हैं. पोस्टर के बैकग्राउंड में बादशाह की तस्वीर लगी है.
इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक छाये हुए हैं. खेसारी लाल यादव को उनके हिट गानों के लिये जाना जाता है. अपने चाहने वालों के लिये वो जल्द ही एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर आने वाले हैं. इस वीडियो में वो अकेले नहीं हैं, बल्कि उनकी फेवरेट को-स्टार अक्षरा सिंह भी होंगी. उससे भी बड़ी बात ये है कि इस नये म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के साथ जाने माने रैपर बादशाह भी होंगे. पढ़ कर एक्साइटेड हो गये न. चलिये जानते हैं कि खेसारी लाल उनके फैंस को कौन सा सरप्राइज देने आ रहे हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











