
खेल मंत्रालय को कुश्ती संघ का जवाब, कहा- आरोपों में कोई सच्चाई नहीं, पहलवानों का धरना बड़ी साजिश
AajTak
पहलवानों यौन उत्पीड़न और मिस मैनेजमेंट के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ ने खेल मंत्रालय को जवाब भेज दिया है. इस संबंध में चिट्ठी लिखी है. WFI ने कहा- यौन उत्पीड़न का एक भी आरोप नहीं आया है और ना ही कभी इस पर शिकायत मिली है और ना ही पाया गया है. ना ही WFI को यौन उत्पीड़न समिति को सूचित किया गया.
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद खेल जगत भी हैरान देखा जा रहा है. इस मामले में WFI ने खेल मंत्रालय को जवाब भेज दिया है और आरोपों को बड़ी साजिश करार दिया है. इस मामले में पहली बार WFI ने खुलकर पक्ष रखा है. भारतीय कुश्ती महासंघ ने अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठ बताया है. इसके साथ ही WFI ने पहलवानों को लेकर सवाल उठाए और महासंघ के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंटों के बारे में जानकारी शेयर की है.
WFI ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में सरकार को जो जानकारी दी है, उसमें कुछ तर्क भी दिए हैं और कहा- महासंघ में एक यौन उत्पीड़न कमेटी एक्टिव है. अगर ऐसा घटित हुआ तो उसे कभी कोई शिकायत क्यों नहीं मिली है. आगे कहा- यौन उत्पीड़न कमेटी के सदस्यों में से एक नाम साक्षी मलिक का है. वे विरोध प्रदर्शनों के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. WFI ने ये भी दावा किया है कि विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया जा रहा है और एक विशेष राज्य (हरियाणा) के पहलवान इसमें शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा, विरोध निहित स्वार्थों से प्रेरित हैं, क्योंकि WFI के चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं.
'आरोपों में नहीं है कोई सच्चाई'
WFI का कहना था कि प्रदर्शनकारियों/पहलवानों द्वारा धरने और प्रेस कांफ्रेंस में बैठ कर अपने आरोपों को जिस तरीके से हवा दी गई है, वो निश्चित रूप से बड़े स्वार्थ और साजिश की तरफ इशारा कर रहा है. यौन उत्पीड़न के एक भी आरोप को स्वीकार नहीं किया गया है और ना ही कभी देखा गया है और न ही पाया गया है और ना ही अब तक शिकायत की गई है और ना ही WFI को यौन उत्पीड़न कमेटी को रिपोर्ट किया गया है, इसलिए इस आशय के आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं, इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है सिवाय WFI के वर्तमान प्रबंधन के साथ-साथ WFI के वर्तमान अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को आसान लक्ष्य बनाने के लिए यह सब किया गया है.
WFI का मंत्रालय को जवाब....
18 जनवरी 2023 की देर शाम भारतीय कुश्ती संघ को ई-मेल के माध्यम से एक पत्र मिला है, जिसमें कुछ प्रमुख पहलवानों द्वारा कथित तौर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में जानकारी दी गई. फेडरेशन के कामकाज में कुप्रबंधन, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच पर कथित रूप से महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए गए थे. इन सबका संक्षेप में बिना किसी पूर्वाग्रह के जवाब दिया जा रहा है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









