
'खेप में कोई हथियार नहीं थे...', UAE ने खारिज किए सऊदी के आरोप, यमन हमले के बाद बढ़ा तनाव
AajTak
यमन को लेकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच तनाव और बढ़ गया है. सऊदी अरब ने मुकल्ला बंदरगाह पर हवाई हमला कर यूएई से आई हथियारों की खेप को नष्ट करने का दावा किया था, जिसे यूएई ने बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है. यह घटनाक्रम यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल और सऊदी अरब के बीच बढ़ते टकराव को दिखाता है, जिससे रियाद और अबू धाबी के रिश्तों में खटास आ गई है.
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच यमन को लेकर तनाव और गहरा गया है. सऊदी अरब ने मंगलवार को यमन के बंदरगाह शहर मुकल्ला पर हवाई हमला किया. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का दावा है कि यह हमला वहां पहुंचे हथियारों की एक खेप को नष्ट करने के लिए किया गया, जो यूएई से आई थी और दक्षिणी अलगाववादी संगठन को दी जानी थी. हालांकि यूएई ने इन आरोपों को खारिज किया है.
यूएई ने आरोपों से किया इनकार
यूएई ने सऊदी अरब के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि नष्ट की गई खेप में कोई हथियार नहीं थे और उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. यह हमला सऊदी अरब और साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल के बीच बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है.
यह संगठन यूएई समर्थित है और यमन के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय है. इस घटनाक्रम से रियाद और अबू धाबी के रिश्तों में भी खटास आ गई है, क्योंकि दोनों देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ अलग-अलग गुटों का समर्थन कर रहे हैं.
'24 घंटे के भीतर सेना वापस बुलाए UAE'
सऊदी गठबंधन का कहना है कि मुकल्ला बंदरगाह पर हमला राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत उठाया गया कदम था और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमले के बाद सऊदी अरब ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. यमन की सऊदी समर्थित राष्ट्रपति परिषद के प्रमुख ने यूएई से 24 घंटे के भीतर अपने सैन्य बलों को यमन से हटाने के लिए कहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









