
खेकड़ा का बाहुबली, डीपी यादव से टकराव... खतौली से चुनाव जीतने वाले मदन भैया की कहानी
AajTak
खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी-सपा गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया ने शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सैनी को 22,165 वोटों से हराया है. पहले भी चार बार विधायक रह चुके मदन भैया का किरदार सियासत में एक बाहुबली नेता का है.
यूपी में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी-सपा गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया ने शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सैनी को 22,165 वोटों से हराया है. पहले भी चार बार विधायक रह चुके मदन भैया का किरदार सियासत में एक बाहुबली नेता का है. और जब कोई बाहुबली राजनीति करता है तो जुर्म और विवाद से उनका नाता होना आम बात मानी जाती है. ऐसा ही कुछ मदन भैया के साथ भी है. इस जीत के बाद कई लोग जानना चाहते हैं आखिर कौन हैं ये मदन भैया? क्या है इनका इतिहास? तो चलिए जानते हैं.
कौन हैं मदन भैया? खतौली के नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया का असली नाम मदन सिंह कसाना है. लोग उन्हें मदन भैया के तौर पर ज्यादा जानते हैं. उनका जन्म 11 सितंबर 1959 को जिला गाजियाबाद के जावली में हुआ था. जावली एक गुर्जर बाहुल्य इलाका है. उनके पिता का नाम भूलेराम कसाना है, जो पेशे से वकील और पटवारी थे और उनकी माता का नाम होश्यारी देवी है. उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय ने शिक्षा ग्रहण की. उनका परिवार काफी संपन्न था. उन की तीन बहनें हैं. मदन भैया की शादी गीता कसाना के साथ हुई थी. अब उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं.
छात्र जीवन और दबंगई मदन सिंह कसाना उर्फ मदन भैया अपने छात्र जीवन से ही काफी तेज तर्रार थे. यही वजह थी कि कॉलेज में रहने के दौरान ही उनकी दबंग छवि दिखने लगी थी. वो एक छात्र नेता के तौर अपनी पहचान बनाने लगे थे. कई बार छात्रों के आपसी विवाद और झगड़ों में उनका नाम आया. उनके दबंग स्वभाव ने ही उन्हें अपने कॉलेज और इलाके में कुख्यात कर दिया था. युवावस्था में अक्सर उनका नाम लड़ाई-झगड़ों में आ जाता था. कॉलेज में उनके सीनियर हों या टीचर सभी उन्हें भैया या भैया जी कहने लगे थे. वहीं से मदन भैया के तौर पर उनकी पहचान बनी. आगे चलकर उनका यही नाम सियासी गलियारों में उनकी पहचान बन गया.
राजनीति का सफर मदन भैया ने वर्ष 1989 में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बागपत की खेकड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उस वक्त वो मारपीट से जुड़े एक मामले में सलाखों के पीछे थे. उन्होंने अपना पहला चुनाव जेल में रहते हुए ही लड़ा था. जिसमें वो दूसरे स्थान पर रहे थे. उनके इस चुनावी प्रदर्शन ने सभी सियासी दलों को हैरान कर दिया था. 15 साल पहले तक बागपत की खेकड़ा सीट उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट थी. इसी चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने नाम परिवर्तन के लिए एक हलफनामा भी दाखिल किया था. वे खेकड़ा विधानसभा सीट से ही चार बार विधायक रहे.
चुनाव और हार-जीत 1991 - उस साल भी मदन भैया जेल में ही थे. मगर इस बार वो जनता दल के टिकट पर खेकड़ा से ही विधानसभा चुनाव लड़े और लोकदल के उम्मीदवार रिछपाल बंसल को बड़े अतंर से हराया.
1993 - फिर से मदन भैया ने विधानसभा चुनाव में खेकड़ा से ही चुनाव लड़ा. लेकिन इस बार वो समाजवादी के टिकट पर चुनाव लड़े और फिर से जीत कर विधानसभा पहुंचे.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







