
खुशहाल देशों की लिस्ट में यूक्रेन भारत से आगे कैसे? जानिए कैसे तय होता है वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स
AajTak
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के अवसर पर एक रिपोर्ट जारी की. संयुक्त राष्ट्र विश्व खुशहाली रिपोर्ट में फिनलैंड लगातार छठी बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है. खास बात यह है कि खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत के पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश और चीन भी खुशहाली में आगे हैं. यहां तक कि युद्ध झेल रहे यूक्रेन में भी भारत से ज्यादा खुशहाली है.
संयुक्त राष्ट्र वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में फिनलैंड ने लगातार छठी बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश का दर्जा हासिल किया है. यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने सोमवार को जारी की है. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में 137 देशों को आय, स्वास्थ्य और जीवन के प्रमुख निर्णय लेने की स्वतंत्रता की भावना सहित कई मानदंडों के आधार पर रैंक किया गया है. 137 देशों की लिस्ट में भारत को 125वें स्थान पर रखा गया है.
हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल की रिपोर्ट में भारत की रैंक बेहतर है. 2022 में भारत की रैंक 136 था. लेकिन भारत अभी भी अपने पड़ोसी देश जैसे नेपाल, चीन, बांग्लादेश, आदि से नीचे है.
दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के बावजूद भी भारत 124 देशों से पिछड़ा हुआ है. जबकि एक साल से ज्यादा समय से जंग लड़ रहा यूक्रेन और गंभीर आर्थिक संकट में फंसा पाकिस्तान और मिस्र भारत से ज्यादा खुशहाल हैं. ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि भारत संकट में फंसे देशों की तुलना में कैसे पिछड़ सकता है.आइए जानते हैं कि कैसे और किन पैमानों पर तय होता है वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स.
क्या हैं मानक?
वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स को तैयार करने में संयुक्त राष्ट्र छह प्रमुख कारकों का उपयोग करती हैं. इसमें आय, स्वस्थ जीवन की अनुमानित उम्र, सामाजिक सहयोग, स्वतंत्रता, विश्वास और उदारता शामिल हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि हैप्पीनेस इंडेक्स तैयार करने में औसत जीवन मूल्यांकन के लिए की फैक्टर माना गया है. इसमें COVID-19 के तीन वर्ष (2020-2022) का औसत भी शामिल है. इस साल रिपोर्ट तैयार करने में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि कोविड-19 ने जन कल्याण को कैसे प्रभावित किया है. लोगों के बीच परोपकार बढ़ा है या घटा है. लोगों के बीच विश्वास, परोपकार और सामाजिक संबंधों को भी प्रमुख पैमानों के तौर पर इस्तेमाल किया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









