
खुले में शौच जाने की जिद में हनीमून कैंसिल! इस सेलिब्रिटी पर क्या बोल रहे एक्सपर्ट?
AajTak
जापान के मसाना इजावा खुले में शौच करते हैं और इसे बढ़ावा भी देते हैं. उनकी 1.7 एकड़ की जंगली जमीन है जिसमें वो शौच के लिए जाते हैं और उन्होंने इसे पूपलैंड नाम दे रखा है. वो कहते हैं कि प्रकृति ने हमें जो दिया है, हमें उसे वापस करना चाहिए.
जापान के मसाना इजावा को जब शौच करना होता है तो वो जंगलों में निकल जाते हैं और खुले में शौच करते हैं. इजावा 50 सालों से खुले में शौच करते आ रहे हैं. 74 साल के इजावा पूर्व नेचर फ्रोटोग्राफर और लेखक हैं. वो कहते हैं कि प्रकृति हमें हर चीज दे रही हैं तो हमें भी अपना मल प्रकृति वो वापस दे देना चाहिए ताकि मिट्टी में मौजूद जीव उसे खाकर जीवित रह सकें और मल का विघटन भी प्राकृतिक तरीके से हो जाए.
समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत में इजावा कहते हैं, 'खुले में शौच करने का मतलब है कि आप जीवन वापस दे रहे हैं. इससे अधिक अच्छा काम और क्या हो सकता है?
मसाना इजावा जापान में Fundo-Shi (Poop-Soil Master) के नाम से जाने जाते हैं. जापान में उन्हें एक सेलिब्रिटी माना जाता है जो किताबें लिखते हैं, लेक्चर देते हैं और वो कई डॉक्यूमेंट्री में भी दिख चुके हैं.
जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर में साकुरागावा में उनकी 1.7 एकड़ जंगली जमीन है. उनका यह जंगल एक फुटबॉल मैदान जितना बड़ा है और उन्होंने इसे अपना 'पूपलैंड' बना रखा है यानी वो यहीं शौच के लिए जाते हैं. उनका यह पूपलैंड बेहद ही खास है जिसे देखने को लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यहां वो लोगों को खुली जगह में शौच के सुझाव भी देते हैं.
क्या है मसाना इजावा के पूपलैंड की खासियत?
जापानी भाषा में खुले में शौच के स्थान को नोगुसो कहते हैं. इसके लिए इजावा एक गड्ढा खोदते हैं, पोंछने के लिए एक या दो पत्ते लेते हैं और धोने के लिए पानी की एक बोतल लेते हैं. शौच की जगह को चिह्नित करने के लिए वहां पेड़ों की टहनियां या कोई छड़ी लगा देते हैं ताकि वो शौच के लिए वहां दोबारा ना जाएं और अपने मल विघटन के समय का हिसाब लगा सकें.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









