
'खुलेआम हो रही हत्याएं, आंख मूंद रहा अमेरिका', इमीग्रेशन एजेंसी ICE को खत्म करने की ममदानी ने की मांग
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने इमिग्रेशन एजेंसी ICE को खत्म करने की मांग फिर दोहराई है. उन्होंने एजेंसी पर निर्दोष अमेरिकी नागरिकों की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों से सच्चाई नजरअंदाज करने को कह रही है.
अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) को लेकर बहस और तेज हो गई है. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने एक बार फिर ICE को पूरी तरह खत्म करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह एजेंसी खुलेआम घातक हिंसा कर रही है, जिसे अमेरिकी जनता से अनदेखा करने को कहा जा रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में ममदानी ने कहा, "ICE ने दिनदहाड़े रैनी गुड की हत्या की. तीन हफ्ते भी नहीं बीते थे कि एलेक्स प्रेट्टी को 10 गोलियां मार दी गईं. हर दिन हम देखते हैं कि लोगों को उनकी कारों, उनके घरों और उनकी ज़िंदगी से जबरन छीना जा रहा है. इस क्रूरता से नजरें नहीं फेर सकते. ICE को खत्म करो."
यह भी पढ़ें: जहां के मेयर बने ममदानी, अब वहां ट्रंप ने रोक दिया हेल्थ फंड... बच्चों के स्वास्थ्य पर होना था खर्च
ABC के कार्यक्रम This Week में रविवार को दिए इंटरव्यू में ममदानी ने मिनियापोलिस में हुई हालिया घटनाओं को "भयावह" बताया. उन्होंने नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकियों से उनकी आंखों और कानों पर भरोसा न करने को कह रहे हैं. ममदानी ने कहा कि रैनी गुड से जुड़ा वीडियो साफ है और उसे देखने के बाद किसी और नतीजे पर पहुंचना मुमकिन नहीं.
ICE एजेंट ने अमेरिकी नागरिकों पर चलाई गोली
रैनी गुड, 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक थीं, जिन्हें 7 जनवरी को उनकी कार में बैठे हुए ICE एजेंट ने गोली मार दी थी. अधिकारियों के मुताबिक वह किसी इमिग्रेशन रेड का लक्ष्य नहीं थीं. इस घटना के बाद मिनियापोलिस में कई हफ्तों तक विरोध प्रदर्शन हुए. इसके कुछ ही समय बाद, 37 वर्षीय एलेक्स प्रेट्टी की भी एक अलग घटना में मौत हो गई, जहां कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन एजेंट ने उन पर कई गोलियां चलाईं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









