
खुलेंगे बड़े राज! एक्सपर्ट्स ने बनाई दिमाग के ख्याल शब्दों में लिखने वाली मशीन
AajTak
29 लोगों पर इस नई डिवाइस का परीक्षण किया गया था. उन्हें सेंसर वाला हेलमेट पहनाया गया था. फिर उन्हें मन में कुछ भी पढ़ने के लिए कहा गया. इसके बाद इस तकनीक ने जो किया वह मैजिकल था.
दुनिया में कई लोग दावा करते हैं कि वे आध्यात्म या दिव्य शक्ति की मदद से दूसरों का दिमाग आराम से पढ़ सकते हैं. अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर टेक्नोलॉजी ऐसा कुछ करने लगे तब तो इसे नहीं नकारा जा सकता.
ब्रेन वेव्स को ट्रांसलेट करता है हेलमेट
साल 2023 की शुरुआत से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉपुलर हो रहा है. इसके नए-नए रूप सामने आ रहे हैं. कुछ माह पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दिमाग को पढ़ लेने के तरीका भी इजाद किया गया है. लेकिन अब इसे और अधिक एडवांस रूप दिया गया है. दरअसल, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, सिड्नी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा हेलमेट तैयार कर लिया है जो दिमाग में चल रहे विचारों को पढ़कर ब्रेन वेव्स को ट्रांसलेट करता है
40 से 60 प्रतिशत तक एक्यूरेसी
29 लोगों पर इस नई डिवाइस का परीक्षण किया गया था. उन्हें सेंसर वाला हेलमेट पहनाया गया था. फिर उन्हें मन में कुछ भी पढ़ने के लिए कहा गया. इस दौरान एआई सेंसर उनके दिमाग की एक्टिविटी की निगरानी करता रहा. एआई द्वारा मस्तिष्क तरंगों को टेक्सट में ट्रांसलेट किया गया और नतीजों में 40 से 60 प्रतिशत तक एक्यूरेसी थी.
इसके अलावा एक प्रतिभागी को कहा गया कि मन में पढ़ो- 'Good afternoon! I hope you're doing well. I'll start with a cappuccino, please, with an extra shot of espresso.' शख्स ने ऐसा ही किया और इसके बाद एआई ने उसकी ब्रेन वेव्स को इस तरह ट्रांसलेट किया- 'Afternoon! You well? Cappuccino, Xtra shot. Espresso.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











