
खुली बाहों से हार्दिक पंड्या का स्वागत करेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा बोले- नहीं कोई खतरा
AajTak
टीम इंडिया हार्दिक पंड्या की खराब फिटनेस के बाद एक अदद ऑलराउंडर की तलाश में जुटी हुई है. टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप से लेकर अभी तक कई विकल्पों को आजमा लिया है.
टीम इंडिया हार्दिक पंड्या की खराब फिटनेस के बाद एकस अदद ऑलराउंडर की तलाश में जुटी हुई है. टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप से लेकर अभी तक कई विकल्पों को आजमा लिया है. जिसमें वेंकटेश अय्यर, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, दीपक हुड्डा और वेंकटेश अय्यर के नाम शामिल हैं.
UAE में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद से हार्दिक पंड्या लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं. उनकी चोट, गेंदबाजी में दिक्कत की वजह से पंड्या लंबे समय से बाहर हैं. उन्होंने अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर काम करने के लिए बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट से भी दूर रहने का फैसला किया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वेंकटेश अय्यर ने पंड्या की गैरमौजूदगी में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने तीनों मुकाबलों में रन बटोरे, साथी ही तीसरे टी-20 में 23 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












