
खुद को US बेस्ड फ्रीलांस मॉडल बताकर लड़कियों को बनाता शिकार, दिल्ली में साइबर ठग गिरफ्तार
AajTak
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन जिसमें पीड़ित लड़कियों का आपत्तिजनक डेटा था, ऐप-आधारित वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और विभिन्न बैंकों के 13 क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं. उसके मोबाइल फोन से दिल्ली और आसपास की विभिन्न लड़कियों के साथ 60 से अधिक व्हाट्सएप चैटिंग रिकॉर्ड प्राप्त हुए.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है.आरोपी व्यक्ति खुद को अमेरिका स्थित फ्रीलांस मॉडल बताता था. पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय तुषार बिष्ट के रूप में की है, जो दिल्ली के शकरपुर में अपने परिवार के साथ रहता है. उसकी फैमिली में पिता, मां और एक बहन हैं. तुषार के पिता पेशे से प्राइवेट ड्राइवर हैं और मां गृहिणी हैं. बहन गुरुगांव में नौकरी करती है. आरोपी ने बीबीए किया है और पिछले तीन साल से नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल रिक्रूटर के तौर पर काम कर रहा है.
उसने वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और फेक आईडी का इस्तेमाल करके बम्बल, स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी. वह फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और तस्वीरों के जरिए, 18-30 वर्ष की महिलाओं को टारगेट करता था और उनका विश्वास हासिल करके उन्हें चुना लगाता. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बम्बल पर 500 से अधिक लड़कियों और स्नैपचैट और व्हाट्सएप पर 200 से अधिक लड़कियों के साथ बातचीत की थी और कई लड़कियों की अंतरंग तस्वीरें और वीडियो भी अपने पास रखे थे.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में ऑनलाइन फ्रॉड का बड़ा खुलासा... दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
उसके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन जिसमें पीड़ित लड़कियों का आपत्तिजनक डेटा था, ऐप-आधारित वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और विभिन्न बैंकों के 13 क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं. उसके मोबाइल फोन से दिल्ली और आसपास की विभिन्न लड़कियों के साथ 60 से अधिक व्हाट्सएप चैटिंग रिकॉर्ड प्राप्त हुए. आरोपी के दो बैंक अकाउंट्स की अब तक पहचान की जा चुकी है. एक अकाउंट में पीड़ित लड़कियों द्वारा कथित तौर पर ट्रांसफर किए पैसे की ट्रेल मिली है और दूसरे अकाउंट का विवरण अभी आना बाकी है.
पिछले साल 13 दिसंबर को वेस्ट दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता (कॉलेज जाने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष की छात्रा) ने बताया कि जनवरी 2024 की शुरुआत में उसकी मुलाकात ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म बम्बल पर एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को यूएस बेस्ड फ्रीलांसर मॉडल बताया, जो किसी काम से भारत आया था. लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी तुषार के साथ दोस्ती हो गई और दोनों बम्बल पर चैट करने लगे. इस दोस्ती के दौरान पीड़िता ने जालसाज के साथ स्नैपचैट और व्हाट्सएप के जरिए अपनी निजी तस्वीरें/वीडियो साझा कीं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में जोरदार ब्लास्ट, VIDEO आया सामने

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










