
खुद को बताता था दिल्ली मेट्रो का HR, लोगों को नौकरी देने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों से कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान गोयला डेयरी निवासी पवन भारद्वाज के रूप में हुई है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों से कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गोयला डेयरी निवासी पवन भारद्वाज के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 7 नवंबर, 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ एक व्यक्ति ने 3,20,000 रुपये की धोखाधड़ी की, जिसने खुद को रोहित बताया और कहा कि वह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में एचआर मैनेजर है.
पुलिस के मुताबिक, शख्स ने शिकायतकर्ता से छिटपुट तरीके से पैसे लिए और बाद में अपना फोन बंद कर दिया. इस बीच शिकायतकर्ता ने 3,20,000 रुपये दे दिए थे. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को कुतुब विहार से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने कहा कि उसके कब्जे से एक जाली मेट्रो आईडी कार्ड, नौ मोबाइल फोन, एक डोंगल, चार जाली मतदाता पहचान पत्र, चार सेट मेट्रो अधिसूचना फॉर्म और कुछ अन्य कागजात बरामद किए. उन्होंने बताया कि भारद्वाज ने खुलासा किया कि वह डीएमआरसी में नौकरी के लिए आवेदन मांगने वाले अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को निशाना बनाता था.
उन्होंने इसके लिए व्यक्तिगत संपर्कों का भी इस्तेमाल किया. जब कोई उससे संपर्क करता तो वह किसी न किसी बहाने से खाते में पैसे डालने के लिए मना लेता और कभी-कभी पैसे भी मांग लेता. आरोपी के ऊपर एफआईआर संख्या 15/23 यू/एस 420/468/471/34 दर्ज की गई. चूंकि आरोपी व्यक्ति VOIP कॉल का इस्तेमाल कर रहा था और फर्जी आईडी/पते के आधार पर सिम कार्ड और बैंक खातों का डिटेल ले लेता था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









