
खालिस्तान समर्थित संगठन पर पुलिस का एक्शन, 112 समर्थक अरेस्ट... जानें अमृतपाल केस का हर अपडेट
AajTak
पंजाब पुलिस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर तेजी से शिकंजा कस रही है. उसके संगठन से जुड़े 112 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पांच साथियों पर NSA लगाया गया है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के 'वारिस पंजाब दे' संगठन ने जम्मू-कश्मीर से कुछ हथियार खरीदे हैं.
पंजाब पुलिस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर तेजी से शिकंजा कस रही है. 18 मार्च से 20 मार्च तक उसके संगठन से जुड़े 112 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पांच साथियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया गया है. अमृतपाल सिंह मामले में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि वो पंजाब पुलिस की पूरी मदद करेंगे.
दिलबाग सिंह ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के 'वारिस पंजाब दे' संगठन ने जम्मू-कश्मीर से कुछ हथियार खरीदे हैं. इस मामले में पंजाब पुलिस को हर तरह की मदद दी जाएगी. कहा, "पंजाब पुलिस को जहां भी जरूरत होगी, जम्मू-कश्मीर पुलिस हर संभव मदद करेगी. पता चला है कि यहां (जम्मू-कश्मीर) से कुछ हथियार वहां ('वारिस पंजाब दे') के लोगों को जारी किए गए हैं. ऐसे मामले हमारे संज्ञान में हैं''.
पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए गाड़ी में टक्कर भी मारी थी
अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस समेत कई एजेंसियां उसका पूरा रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई हैं. अमृतपाल महंगी मर्सिडीज GL गाड़ी में चलता था. जिस दिन पुलिस उसका पीछा कर रही थी, तब अमृतपाल के काफिले में उसकी मर्सिडीज समेत एंडेवर गाड़ियां शामिल थीं. पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए एंडेवर गाड़ी में टक्कर भी मारी थी, लेकिन उसकी गाड़ी की स्पीड करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इस तरह वो पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भाग निकला.
उसके चार सहयोगियों को डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया गया है. इस मामले में डिब्रूगढ़ के अधिकांश पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. हालांकि, उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया है कि चारों आरोपी वर्तमान में डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं. साथ ही ये भी पता चला है कि अमृतपाल के संगठन से जुड़े सात और सदस्यों को डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा. डिब्रूगढ़ जेल परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा का कड़ा पहरा रखने के लिए असम पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है.
'युवाओं को आत्मघाती हमले के लिए तैयार कर रहा था अमृतपाल'

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



