
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की सेल में ऐसा क्या मिला कि जेल अधीक्षक की हो गई गिरफ्तारी?
AajTak
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Khalistani supporter Amritpal Singh) इस समय असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में कैद है. जेल में चेकिंग के दौरान अमृतपाल सिंह की सेल में आपत्तिजनक सामग्री मिली है. इसके बाद जेल अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
असम की डिब्रूगढ़ (Dibrugarh of Assam) पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उसके साथियों की सेल में चेकिंग की. इस दौरान जेल में आपत्तिजनक सामग्री (objectionable material) मिली. इस मामले में डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक (Superintendent of Dibrugarh Central Jail) निपेन दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि करते हुए डिब्रूगढ़ जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सिजल अग्रवाल ने कहा कि डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक निपेन दास को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 (1) बी और असम जेल अधिनियम की धारा 75 के तहत गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि बीते 17 फरवरी को डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पास से मोबाइल, स्पाई कैमरा आदि सामग्री मिली थी. वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में डिब्रूगढ़ थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी.
यह भी पढ़ें: Punjab: हेरोइन बरामदगी के मामले में NIA का एक्शन... 1.34 करोड़ रुपये जब्त, अमृतपाल सिंह से है कनेक्शन
डिब्रूगढ़ पुलिस ने घटना के संबंध में दर्ज केस को लेकर गुरुवार रात केंद्रीय जेल अधीक्षक निपेन दास को गिरफ्तार कर लिया. डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रदोह के आरोप में अमृतपाल सिंह, दलजीत सिंह कलसी, पपलप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह धालीवाल, वरिंदर सिंह जोहल, गुरुमीत सिंह, बुक्कनवाला, हरजीत सिंह, भगवंत सिंह, बसंत सिंह और गुरिंदरपाल सिंह औजला कैद हैं.
अमृतपाल और समर्थकों ने पुलिस थाने पर कर दिया था हमला

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








