
खालिस्तानी चरमपंथी पन्नू ने दी देश के बाल्कनाइजेशन की धमकी, क्या है इसका मतलब?
AajTak
अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल में भारत के बाल्कनाइजेशन की धमकी दी. पहले विश्व युद्ध के तुरंत बाद ये टर्म आई, जिसका मतलब है कि किसी देश का छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाना. सोवियत संघ (अब रूस) से लेकर कई देशों के मामले में ये शब्द कहा जाता रहा.
प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता और खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो आया हुआ है, जिसमें वो देश के बाल्कनाइजेशन की बात कर रहा है. ये वीडियो कनाडियन नेता डेविस मॉरिसन की उस बात का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने भारत की अखंडता पर जोर दिया था. लेकिन बाल्कनाइजेशन क्या है?
क्या है बाल्कनाइजेशन
सिख फॉर जस्टिस संगठन की नींव रखने वाला पन्नू आएदिन कोई न कोई भड़काऊ बयान देता रहता है. इस कड़ी में उसने एक टर्म इस्तेमाल किया- बाल्कनाइजेशन. यह एक राजनैतिक शब्द है, जो तब उपयोग किया जाता है, जब किसी देश के छोटे-छोटे या कई टुकड़े हो जाएं. ये बंटवारा भाषा, रंग, तौर-तरीकों या विचारधारा, किसी भी आधार पर हो सकता है. ये वो हिस्से होते हैं जो विभाजन के बाद भी आपस में दुश्मनी रखते हैं और एक-दूसरे के क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करते रहते हैं.
इस शब्द का चलन बाल्कन क्षेत्र से शुरू हुआ, जहां 19वीं और 20वीं सदी के दौरान ऑटोमन साम्राज्य के पतन के बाद पूरा प्रायद्वीप कई छोटे-छोटे देशों में बंट गया और उनके बीच राजनैतिक संघर्ष और तनाव बढ़ने लगा. ये पहले विश्व युद्ध से कुछ पहले शुरू हुआ.
बाल्कन क्षेत्र के नाम पर आया शब्द

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









